रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नगरीय निकाय चुनाव में आए परिणाम से ये कहा जाए कि जनता ने राज्य की कांग्रेस सरकार के तीन साल के काम पर मुहर लगा दी है। ज्यादातर निगमों में कांग्रेस को समर्थन मिला है।
प्रदेश में 4 नगर निगम, 3 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों में कांग्रेस ने जबरदस्त जीत दर्ज की है, जबकि 2 पालिका में पेंच फंसे होने की स्थिति थी, पर रात तक वो भी साफ हो गई। कांग्रेस ने अधिकांश नगरीय निकायों में पूर्ण बहुमत हासिल की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता शानदार जीत से उत्साहित हैं। इधर बहुमत मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने भी जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताया है।
कांग्रेस का ये बहुमत नहीं, धोखा हैः पूर्व मंत्री बृजमोहन
इधर गुरुवार को निकाय चुनाव के आए परिणामों को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि सरकार ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग किया है। वहीं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि चुनाव परिणाम में जनता ने कांग्रेस को नकारा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ये बहुमत नहीं, धोखा है। कांग्रेस का छलावा है। सत्ताबल के बलबूते कांग्रेस ने बहुमत बनाई है। चुनाव में प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया गया। हम प्रशासन के दुरुपयोग के बीच भी कई सीटों पर जीतने में कामयाब हुए हैं।
नगर निगम के नतीजे
भिलाई नगर निगमः कांग्रेस 37, भाजपा 24, अन्य 9
चरौदा नगर निगमः कांग्रेस 19, भाजपा 15, अन्य 6
रिसाली नगर निगमः कांग्रेस 21, भाजपा 12, अन्य 7
बिरगांव नगर निगमः कांग्रेस 19, भाजपा 10, अन्य 11,
नगर पालिका परिषद के नतीजे
बैकुंठपुर- कांग्रेस 11, भाजपा 7, अन्य 2.शिवपुर चरचा-कांग्रेस 8, भाजपा 5, अन्य 2.
सारंगढ़- कांग्रेस 11, भाजपा 3, अन्य 1.जामुल-कांग्रेस 5, भाजपा 10, अन्य 5.खैरागढ़-कांग्रेस 10, भाजपा 10, अन्य
नगर पंचायत के नतीजे
प्रेमनगर- कांग्रेस 11, भाजपा 2, अन्य 2
नरहरपुर- कांग्रेस 11, भाजपा 4, अन्य 0
कोंटा- कांग्रेस 14, भाजपा 1, अन्य 0
भैरमगढ़- कांग्रेस 12, भाजपा 3, अन्य 0
भोपालपट्टनम- कांग्रेस 15, भाजपा 0, अन्य 0
मारो-कांग्रेस 9, भाजपा 5, अन्य 1
15 वार्डों में उपचुनाव के नतीजे
रायगढ़ नगर निगम वार्ड 5-कांग्रेस रायगढ़ नगर निगम वार्ड 25-कांग्रेस, राजनांदगांव नगर निगम वार्ड 17-कांग्रेस, बिलासपुर नगर निगम वार्ड 29- कांग्रेस, कोंडागांव नगर परिषद वार्ड 12- कांग्रेस, बेमेतरा नगर परिषद वार्ड 5- कांग्रेस, बेमेतरा नगर परिषद वार्ड 11-निर्दलीय, गोबरा नवापारा वार्ड 14- भाजपा, उतई नगर पंचायत वार्ड 5-निर्दलीय, बसना नगर पंचायत वार्ड 9- निर्दलीय, कुरूद नगर पंचायत वार्ड 1- कांग्रेस, भानुप्रतापपुर नगर पंचायत वार्ड 9-कांग्रेस, मगरलोड नगर पंचायत वार्ड 11-कांग्रेस, आमदी नगर पंचायत वार्ड 14-कांग्रेस, थान खम्हरिया नगर पंचायत वार्ड 11-कांग्रेस
(TNS)