तीरंदाज, जसपुर। जसपुर जिले में हिंदू बच्चे का खतना किए जाने का मामला सामने आया है। खबर फैली तो हिंदूवादी संगठनों ने बवाल मचा दिया। इस मामले में अखिल भारतीय जनजाति सुरक्षा मंच के सदस्यों ने थाने में जमकर हंगामा किया। वहीं बच्चे के पिता ने इसके लिए अपने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए अपनी पत्नी व सास सिहत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बच्चे की मां व नानी सहित तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मां व नानो को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को हिन्दु वादी संगठन धर्म परिवर्तन से जोड़ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जसपुर जिले के नगर टोली निवासी एक युवक ने 10 साल पहले एक मुस्लिम लड़की से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक 8 साल का बेटा और एक 6 साल की बेटी है। युवक को पता भी नहीं था कि उसे बेटे का खतना कर दिया गया है। उसउ अपने बेटे के खतने की जानकारी हाल ही में लगी। उसकी जानकारी के बिना ही उसके बेटे का खतना करवाया गया। इसके लिए उसने अपनी पत्नी व सास सहित ससुराल पक्ष को जिम्मेदार बताते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक बच्चे के पिता ने बताया कि डेढ़ माह पहले उनका बेटा अपनी मां के साथ ननिहाल गया था इसी दौरान उसका खतना किया गया। बच्चे के पिता का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी जानकारी के बिना उसके बच्चे का खतना किया है।जब परिवार व समाज के लोगों को इसका पता चला तो थाने पहुंच गए और कार्यवाही की मांग करने लगे। मामला संवेदनशील होने के कारण इस मामले में पुलिस ने सीडब्ल्यूसी के अफसरों को सूचना दी और बच्चे का भी बयान लिया गया। बच्चे के बयान के आधार पर बच्चे की मां व उसकी नानी सिहत एक अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। बच्चे की मां और उसकी नानी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले में विवेचना जारी है।