KANKER. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। आज पुलिस ने नक्सली संगठन पानीडोबिर एलओएस के अध्यक्ष गणेश कड़ियाम को गिरफ्तार किया है। बता दें मंगलवार को हुए आईडी ब्लास्ट के बाद पुलिस व सुरक्षा बलों ने यहां पर सर्चिंग तेज कर दी थी।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुए आईडी ब्लास्ट के बाद पुलिस व सुरक्षा बलों द्वारा सर्चिंग तेज कर दी गई थी। तभी बुधवार की सुबह डीआरजी की एक टुकड़ी गश्त पर मरकानार, केसोकोडी की तरफ निकली थी। जिसके बाद केसोकोडी के जंगल में गणेश कड़ियाम पुलिस को देखकर भागने लगा। फिर पुलिस ने उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
वहीं पूछताछ में उसने खुद को नक्सलियों के पानीडोबिर एलओएस का अध्यक्ष बताया। बता दे गणेश कडियाम कई नक्सली वारदातों में शामिल रह चुका है, उसके खिलाफ कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पहले भी गणेश कडियाम कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। हालांकि मंगलवार को हुए आईईडी ब्लास्ट में वह शामिल नहीं था। लेकिन वह जवानों पर हमले, हत्या, लूट जैसी कई नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। बताया जा रहा है कि गणेश कोडियाम 2008 से नक्सली संगठन से जुड़ा है।