तीरंदाज, भिलाई। गुरुवार को छात्रा की मौत के बाद दिनभर सड़क जाम करने वालों पर पुलिस का गुस्सा फूटा। पुलिस ने गुरुवार रात को उरला गांव पहुंचकर फोरलेन जाम करने वालों का इलाज किया। पुलिस ने गांव में युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। इस दौरान गांव के कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाया जो अब वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस कप्तान डॉ अभिषेक पल्लव का कहना है कि चक्काजाम करने वाले पुलिस पर पथराव कर रहे थे तो पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा है।
फोरलेन जाम करने वालों का पुलिस ने रात में किया इलाज, एसपी बोले- पुलिस पर किया पथराव तो भीड़ काे खदेड़ा pic.twitter.com/eGdaR78jqX
— Tirandaj (@Tirandajnews) August 19, 2022
बता दें गुरुवार दोपहर को 12 बजे जंजगिरी पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के क्रासिंग पर स्कूल से लौट रही छात्रा खुशी साहू (15) मिक्चर मशीन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उरला गांव के लोगों ने फोरलेन पर लगभग 8 घंटों तक चक्काजाम किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। रात 8:30 बजे जाम क्लीयर हुआ। इसके बाद पुलिस की टीमें उरला गांव पहुंची और चक्काजाम करने वालों का इलाज किया।
जो मिला उसे पीटा, वीडियों में दिख रहा सबकुछ
फोरलेन जाम करने से दिनभर आवाजाही प्रभावित रही और इसके कारण आम लोगों के साथ की पुलिस भी परेशान रही। जाम खुलने के बाद पुलिस सीधे गांव पहुंची और एक एककर हुडदंगियों को पीटा। बताया जा रहा है इस दौरान पुलिस को जो मिला उसकी पिटाई की। जो भी घर से बाहर मिला, उसे दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह से लाठियों से पीटा गया।
एसपी ने कहा गांववालों ने किया था पुलिस पर पथराव
इस पूरे मामले में एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने कहा कि गांववालों ने पुलिस टीम पर पथराव किया था इसके बाद ही पुलिस इन्हें खदेड़ा है। एसपी ने कहा कि गांववाले चालक को उठाकर अपने गांव ले गए और उसकी बुरी तरह से पिटाई की। रात को हम चालक का रेस्क्यू करने गए थे इस दौराप पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद लोगों को खदेड़ा गया। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसे रायपुर रेफर किया गया है।
एसपी पल्लव ने यह भी कहा कि फोरलेन जाम करने वाले हुडदंगियों की पहचान कर ली गई है और सभी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जा रहा है। इन लोगों ने चालक को जिस बेरहमी से मारा है उसके लिए इन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं एसपी ने यह भी कहा की चालक की स्थिति काफी गंभीर है।
Accident on Fourlane, Bhilai, bhilai latest news, Bhilai News, CG News, Chakkajam, Chhattisgarh, Fourlane Jam, hindi news, local news, Police treated, SP Dr. Abhishek Pallav, Stone pelting on Police, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, चक्काजाम, छत्तीसगढ़, तीरंदाज डॉट कॉम, पुलिस ने किया इलाज, पुलिस पर पथराव, फोरलेन जाम, फोरलेन पर हादसा, भिलाई, भिलाई की ताज़ा खबर, भिलाई न्यूज, लोकल न्यूज, सीजी न्यूज, हिन्दी न्यूज