इंदौर, तीरंदाज। आज चंद्रमा कुंभ राशि में भ्रमण कर रहा है। आज राहु काल दोपहर 12:24 से 2:00 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 27 अप्रैल का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – सूक्ष्म जानकारियों का लाभ उठाकर आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल होंगे। अपने स्वास्थ्य संबंधी समस्या परेशान हो सकते हैं किसी वाद विवाद के योग बन रहे है। ॐ विष्णवे नमः का जप करे।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 2
वृषभ – भाग्य आपके साथ है। अपने से बड़ों से मांगी हुई हर वस्तु प्राप्त होने के योग हैं। थोड़ा जिद्दी हो सकते है, परन्तु दांपत्य जीवन सुखमय बनेगा। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 7
मिथुन – अपने मित्र के साथ घूमने जाने के योग हैं और उसके साथ क्वालिटी समय बिताएंगे। अधिक व्यय से मन विचलित हो सकता है तथा आर्थिक हानि हो सकती है। कुत्ते को रोटी खिलावें।
शुभ रंग- ब्राउन एवं शुभ अंक- 5
कर्क – सरकारी काम से लाभ प्राप्त होगा, जिसमें आपको पुरस्कार या सम्मान मिलने के योग हैं तथा उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुमांक 6
सिंह – आलस्य और काम की देरी से आपको आर्थिक हानि हो सकती है। आज टाइम मैनेज करें, नहीं तो समस्या आएगी। अपने परिवार के किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। आप गणेश चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 4
कन्या – पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी। स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखें। संतान के द्वारा किसी प्रकार का कष्ट बन सकता है। बड़ों से राय लेकर काम करने से नुकसान के योग कम होंगे। ॐ श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जप करें।
शुभ रंग- चॉकलेटी एवं शुभ अंक- 2
तुला – पति-पत्नि में चल रहे विवाद शांत होंगे तथा विरोधी हारेंगे। आर्थिक उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा एवं पुरानी बिमारी से संबंधित उपचार प्राप्त होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- गेहुंआ एवं शुभ अंक- 9
वृश्चिक – किसी प्रतिद्वंद्वी के द्वारा वैचारिक वाद-विवाद तथा आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने चल रहे विवाद शांत होंगे एवं समस्या का समाधान प्राप्त होगा। साथ ही साथ यश कीर्ति बढ़ने के योग हैं। ॐ चामुण्डायै नमः का जप करें।
शुभ रंग- फिरोजी एवं शुभ अंक-8
धनु – बड़ा कोई काम करना चाहते हैं, तो आप पुराने अनुभव का सहारा ले सकते हैं। आपको नुकसान कम होगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान करा सकता है। ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः का जप करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 2
मकर – व्यर्थ की बातों में आना हानि पहुंचा सकता है। अपने घनिष्ठ मित्र से विवाद हो सकता है तथा व्यापारिक नुकसान एवं पद-प्रतिष्ठा खराब होने के योग हैं। ॐ लक्ष्मीसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 4
कुंभ – पुरानी गंभीर बीमारी से सूझ रहे जातकों को नए उपचार प्राप्त होने से शारीरिक व्याधि समाप्त हो सकती है। प्रापर्टी के उत्तम योग हैं। उचित विचार कर निर्णय लें। ॐ कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग – नीला एवं शुभ अंक- 7
मीन – प्रसन्नता आपकी पहचान बनकर उभरेगी एवं आने वाली सारी समस्या समाधान ढूंढने में सफल होंगे। अपने परिवार का साथ आपके हुए नुकसान की भरपाई करने में सहायता प्रदान करेगा। शिव मंदिर जाकर पीले पुष्प चढ़ाएं।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 1
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
27 april 2022 horoscope, 27 april ka rashifal, 27 अप्रैल का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, tirandaj.com, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल