BHILAI. दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टे के कारोबार पर लगातार नकेल कसा जा रहा है। ऑनलाइन सट्टे से जुड़े हुए लोगों के विरुद्ध भी निरंतर धर-पकड़ किया जा रहा है। दुर्ग-भिलाई और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों सहित विभिन्न प्रदेशों से सटोरियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। लेकिन इस बार जो पकड़ाया वो सटोरियां बाकियों से अलग निकला। ये महादेव एप के सरगना के सीधे संपर्क में था। इसे सीधे सरगना ने ही आईडी उपलब्ध करवाया था।
दुर्ग पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में बड़ी कार्रवाई की गई। यहां पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे से जुड़े हुए दस आरोपियों को दबोचा गया। 10 लड़कों गिरफ्तार किया। इन लड़कों का सरगना भिलाई का ही नीरज गुप्ता है।
अब तक सैकड़ों लड़कों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है लेकिन पहली बार कोई ऐसा लड़का पकड़ाया है दो सीधे महादेव एप के तथाकथित सरगना सौरभ चंद्राकर के संपर्क में था। नीरज को आईडी सौरभ ने ही उपलब्ध करवाया था।
इंस्टाग्राम और फेसबुक के दोस्तों को जोड़ा
नीरज गुप्ता ने बताया कि इसको इंस्टाग्राम में महादेव एप के सरगना सौरभ चंद्राकर ने आईडी संचालन के लिए संपर्क किया। आईडी मिलने के बाद नीरज गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक के दोस्तों से संपर्क किया। संपर्क के आधार पर आठ लड़के उससे जुड़े। इसमें सात लड़के कोरबा जिले और एक भिलाई का था। जबकि नीरज का सिवनी (मध्यप्रदेश) निवासी एक अन्य परिचित निहाल सिंह राजपूत नेहरूनगर (भिलाई) के रेस्टोरेंट में काम करता था। निहाल सिंह राजपूत ने ही सिवनी में फ्लैंट जुगाड़ किया, जहां किराए में फ्लैंट हायर करते वहां से ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था।
https://chat.whatsapp.com/FDGaUWPCPEP8Cio0bzx8L8
पुलिस ने इन्हें पकड़ा
दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे से जुड़े हुए करीब दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने निहारिका कोरबा निवासी हिमांशु सिंह (21) पिता अनिक कुमार, रजगा मार्ग कोरबा निवासी शशांक चंद्रा (21) पिता राम चरण चंद्रा, रिसदी राजगांव कोरबा निवासी विवेक सिंह (22) पिता ताकेश्वर सिंह, रिसगांव कोरबा निवासी योगेश यादव (24) पिता बैद्यनाथ यादव, रेलवे स्टेशन के पास कोरबा निवासी अनिकेत कुर्रे (21) पिता अजय कुर्रे, खैरागढ़ जिला निवासी नीलमणि देवदास (26) पिता चिंताराम देवदास, सिवनी मध्यप्रदेश निवासी निहाल सिंह राजपूत
(23) पिता राजेश सिंह, कोसा बाड़ी कोरबा निवासी अल्ताफ राजा (19) पिता अब्दुल कयीम, फौजी नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई निवासी निरज गुप्ता (32) पिता ओम प्रकाश गुप्ता, बस स्टैंड के पास ननकट्ठी निवासी गजेंद्र निषाद (30) पिता दुर्योधन निषाद को हिरासत में लिया गया है।
इन वस्तुओं को किया बरामद
दुर्ग पुलिस ने इस आरोपियों से तीन लैपटॉप, 16 मोबाइल, 13 एटीएम कार्ड और लेखा-जेखा के लिए रजिस्टर बरामद किया गया है। सिवनी से इन आरोपियों को पकड़ने में यहां की पुलिस के साथ ही एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट और थाना सुपेला की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की गई है।