DURG. दुर्ग में परिवार नियोजन के प्रति जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। समें शुरुआती सात दिन परिवार नियोजन योग्य दंपती का चिन्हांकन किया जाएगा। वहीं अगले सात दिन उन्हें उपाय दिए जाएंगे, जो स्थायी और अस्थायी दोनों होंगे। साथ ही अंतरा और छाया जैसे नए अस्थायी साधनों के बारे में भी अवगत कराया जाएगा।दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेपी.मेश्राम एवं जिला परिवार कल्याण नोडल अधिकारी डॉ.एसके.मेश्राम के मार्गदर्शन में एक से 15 मार्च तक मिशन परिवार विकास पखवाड़े का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत एक से सात मार्च तक दंपति संपर्क कर परिवार नियोजन के लिए योग्य दम्पतियों की लिस्ट तैयार की जाएगी। सास-बहू सम्मेलन के माध्यम से स्थायी और अस्थाई साधनों के साथ-साथ नए गर्भ निरोधक साधन जैसे अंतरा और छाया के बारे में विशेष तौर पर अवगत कराया जाएगा। ये टेबलेट और इंजेक्शन हैं, जो परिवार नियोजन के लिए उपयोग में आने वाले नए साधन हैं।
एक से सात मार्च तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सात से 15 मार्च तक चिन्हांकित दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी और अस्थायी साधन के लिए प्रिपेयर्ड किया जाएगा और सेवाएं दी जाएंगी। सूची ANM और मितानिनों के द्वारा बनाई जाएगी। स्थायी और अस्थायी संसाधनों के बारे में जानकारी देते हुए परिवार नियोजन साधनों की जानकारी देंगे। ग्रामीण स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस ग्राम स्तर पर सास-बहू सम्मेलन उन ग्रामों में आयोजित किए जाएंगे, जहां परिवार नियोजन के संसाधनों का उपयोग अन्य स्थानों के अपेक्षाकृत कम हो। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेपी.मेश्राम ने अपील करते हुए कहा कि सही साधनों का चुनाव कर इसका फायदा उठाए। अपने परिवार को स्वस्थ व सुरक्षित करें एवं परिवार नियोजन साधन अपनाए।