BHILAI. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव आज लोगों से भेंट मुलाकात करने के लिए वार्ड 43 पहुंचे। जिसकी शुरुवात कैलाश धाम स्थित मंदिर में पूजा करके की। वार्ड के लोगों ने मंदिर के निर्माण कार्य के लिए विधायक देवेंद्र यादव का सम्मान किया। जिसके बाद विधायक लोगों से भेंट मुलाकात करने वार्ड में निकले।
विधायक देवेंद्र भेंट मुलाकात के लिए पहले गौरा गौरी चौक पहुंचे जहां पर लोगों से भेंट मुलाकात के दौरान उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं पूछी। साथ ही वार्ड वासियों ने गौरी चौक के सौदरीकरण के लिए उनका धन्यवाद किया। इसके बाद विधायक राजीव नगर शिव मंदिर पहुंचे जहां महिला स्वरोजगार को लेकर भी वार्ड की महिलाओं को सिलाई मशीन देने का आश्वासन दिया। जिससे वो आत्मनिर्भर हो सके बन सकें।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने विधायक की नई पहल
स्वरोजगार की चर्चा के दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने बताया कि जिस तरह से शहर की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए उन्होंने मदर्स मार्केट का निर्माण करवाया है। साथ ही यह निर्णय भी लिया है कि वह हर वार्ड में एक रिटेल शॉप खोलेंगे। जहां महिलाएं अपने समूह के के साथ जो भी प्रोडक्ट बनाएंगी उसे वही से बेचा जा सकेंगा। जल्द ही इस पर काम शुरू किया जाएगा।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि लगातार वार्ड के लोगों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इन समस्याओं का निदान भी हो रहा है। और हर वार्ड में शिविर लगाया भी लगाया जाएगा जो उन लोगों के लिए होगा जिनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है या फिर भी वो अपनी समस्याओं को बता नहीं पाए है। शिविर में लोग अपनी समस्या लिखित में दे सकेंगे। समस्याओं का समाधान नगर निगम प्रशासन जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।