DURG. दुर्ग पुलिस को चेन स्नेचिंग के मामलों में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेन स्नेचिंग के 5 आरोपियों को दबोचा है। साथ ही इनके पास से 7 सोने की चेन भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ये लोग पैदल जाती महिलाओं को निशाना बनाते थे, एंटी क्राईम एवं सायबर यूनिट की कार्रवाई में ये आरोपी पुलिस के हाथ लगे हैं।
कहा जा रहा है कि ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक आईडी में हारने के बाद साढ़े 4 लाख कर्जा चुकाने के लिए चेन स्नेचिंग करने वाले 5 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें से एक नाबालिग है और एक फरार बताया जा रहा है। इनके पास से 7 सोने की चेन और घटना में उपयोग की 2 दोपहिया वाहन को जब्त किया है। इन आरोपियों ने यूट्यूब से चेन स्नेचिंग का तरीका ढूंढा था। और लूट के बाद चेन को शहर के एक ज्वेलर्स के पास बेचा करते थे। आरोपियों ने शहर के 3 अलग अलग थाना क्षेत्र में 10 से ज्यादा चेन स्ट्रेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया था।
दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदेहियों पर दुर्ग पुलिस की आईसीसीयू टीम ने नजर रखी थी। ये आरोपी पैदल चलने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे और उनसे चेन खींचकर भाग जाते थे। इनमें से ज्यादातर घटनाएं रिसाली क्षेत्र में हुई है। एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि यह आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं और प्रदेश के कई जिलों में शराब तस्करी का काम भी करते थे।