DURG. जिले के पुरानी भिलाई थाना अंतर्गत एक स्कूटर सवार की मौत मैजिक के चपेट में आने से हो गई है। स्कूटर सवार गनियारी स्थित मुर्गी फार्म में दाना डालकर भिलाई अपने घर लौट रहा था। तभी CIMT कॉलेज के पास एक मैजिक वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भिलाई-3 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक छावनी कैंप 02 निवासी मोहम्मद हासिम (34) गनियारी के पास मुर्गी फार्म में काम करता था। शाम करीब 05:45 बजे वह घर लौट रहा था। इस दौरान CIMT कॉलेज के पास पहुंचते ही सोमनी से गनियारी की तरफ जा रहे टाटा मैजिक वाहन CG 07CC 2912 को विजय यादव पिता सुरेश कुमार यादव ने स्कूटर को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोहम्मद हासिम को काफी चोटें आई, वहीं जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया उसकी मौत हो गई।
भिलाई तीन पुलिस ने पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कूटर और मैजिक वाहन दोनों को जब्त कर आरोपी चालक विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर जामुल भिलाई का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।