तीरंदाज, बालोद। मंगलवार सुबह बालोद में एक खौफनाक नजारे ने हड़कंप मचा दिया। दरअसल लोगों ने पेड पर युवक-युवती की लाशे फंदे से लटकती हुई देखीं। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्ती की। दोनों एक दिन पहले घर से निकले थे और आज सुबह उनकी लाशें लटकी मिली। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे और इसके लिए परिजन तैयार नहीं थे। इसलिए दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया।
मिली जानकारी के अनुसार डौंडीलोहारा थाना अंतर्गत ग्राम बोईरडीह निवासी राजेश कुमार निषाद (20) गांव की ही एक नाबालिग से प्यार करता था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन घरवालों को यह रिश्तस मंजूर नहीं था। दोनों के परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे। नाबालिग के परिजन उसके बालिग होने तक शादी के बारे में नहीं सोचने की बात करते थे और लड़के से बात करने से मना करते थे।
इस बीच सोमवार शाम को दोनों अलग अलग घर से लापता हो गए। घर वालों ने रातभर दोनों की तलाश भी की। इस मामले में थाने में भी खबर दी गई। इसे लेकर गांव भी खूब हंगामा भी हुआ। दोनों परिवारों के बीच इस बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही। इधर मंगलवार सुबह दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले।
डौंडीलोहारा पुलिस ने बताया कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे जिसके लिए परिजन मान नहीं रहे थे इसलिए दोनों ने फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले। दोनों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
balod, Balod latest news, Balod News, CG News, Chhattisgarh, daundi lohara police station, dead bodies found hanging on tree, hanged together, lovers couple, relatives against marriage, एक साथ लगाई फांसी, छत्तीसगढ़, डौंडी लोहारा थाना, तीरंदाज डॉट कॉम, पेड़ पर लटके मिले शव, प्रेमी जोड़ा, बालोद, बालोद की ताजा खबर, बालोद न्यूज, शादी के खिलाफ परिजन, सीजी न्यूज