बिलासपुर। जिले में एक नाबालिक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण करने का मामला सामने आया है। नाबालिक से एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने पहले तो उसे स्कूल से अगवा किया। उसके बाद जबरन उसकी मांग भरी, मंगलसूत्र पहनाया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। 7 दिन बाद उसे वापस छोड़ कर भाग गया। यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 वर्ष की छात्रा कक्षा आठवीं में पढ़ती थी। घटना 29 सितंबर की है। वह स्कूल जाने के लिए निकली थी इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों ने लगातार उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में रिपोर्ट लिखवाई। सिरगिट्टी पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर नाबालिक की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी नाबालिग का कुछ पता नहीं चला। फिर अचानक बुधवार को वह वापस अपने घर पहुंच गई इसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।
नाबालिक से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया की स्कूल से निकलने के बाद नाबालिक किशोरी को विशाल यादव नामक सिरफिरे युवक ने अगवा कर लिया था। यही नहीं उस युवक ने नाबालिग की मांग भी भर दी उसे मंगलसूत्र भी पहना दिया। इसके बाद अपने साथ ले गया। नाबालिग से दुष्कर्म की बात भी की जा रही है। घटना के 7 दिन बाद वह नाबालिक को छोड़कर भाग गया। इससे पहले कि आरोपी फरार होता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विशाल यादव देवरीखुर्द स्थित अपने मकान में छिपा हुआ था पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।