DURG. गर्मी बढ़ने के साथ ही दुर्ग में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित रखने दुर्ग कलेक्टर ने समीक्षा बैठक ली। बैठक में नगरीय निकायों से संबंधित कई निर्देश दिए गए। साथ ही गर्मी को देखते हुए लोगों को कई नियमों का पालन भी करना होगा।
बैठक में नगरीय निकायों क्षेत्रों में बिना प्रशासनिक अनुमति के नागरिक नलकूप खनन नहीं करा सकेंगे। निगम द्वारा जलापूर्ति के दौरान टुल्लू पंप चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान निगम अमला लगातार निरकारनी करेगा ताकि सभी को जलापूर्ति सुचारू रूप से हो पाए। SDM भी इस संबंध में टीम बनाकर कार्रवाई करेंगे। कलेक्टर ने गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था की स्थिति के संबंध में समीक्षा की। उन्होंने नगरीय निकायों में इसके लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। नगरीय निकाय के अधिकारियों ने बताया कि पानी के प्रेशर को बढ़ाने के लिए खराब पाइप बदले जा रहे हैं और वाल्व भी चेंज किए जा रहे है। कलेक्टर ने उन इलाकों के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना बनाने को कहा, जहां पेयजल संकट की स्थिति हमेशा बनी रहती है।
उन्होंने खराब पड़े नलकूपों की मरम्मत भी करें। पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए और इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटने को कहा। बैठक में भिलाई नगर निगम के कमिश्नर रोहित व्यास और अन्य अफसर उपस्थित रहे।