महासमुंद। जिले में आज एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए पति पत्नी अलाव जलाकर सो रहे थे। अलाव की आग ऐसी भड़की कि पूरे घर को ही चपेट में ले लिया। इस आग में झुलसने से पति पत्नी जिंदा जल गए। इससे पहले की उन्हें अस्पताल पहुंचाते रास्ते में पत्नी ने दम तोड़ दिया वहीं पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र का है। मामले में पिथौरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सोना सिल्ली निवासी हीरा ठाकुर व उसकी पत्नी हीराबाई की आग में झुलसने के कारण मौत हो गई। सोमवार रात को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए के पति पत्नी ने घर पर ही अलावा जला रखा था। रात का खाना खाने के बाद दोनों सो गए। इस दौरान अलाव का आग फैलने लगा। पता ही नहीं चला कि आग कब घर पर फैल गया। इससे पहले की पति पत्नी कुछ समझ पाते आग घर पर फैल गया। आग इतनी तेजी से फैला कि पूरा घर इसकी चपेट में आ गया। पति पत्नी भी इस आग में बुरी तरह झुलस गए।
बताया जा रहा है कि दोनों ने आग से बचने का बहुत प्रयास किया। लेकिन अत्याधिक झुलसने के कारण वहीं गिर गए। आग फैलने से आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी हुई। लोगों ने पहुंचकर बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंची पुलिस पति पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन महिला के रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।