INDORE. 24/01/2023 का राशिफल चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 11:16 बजे से 12:38 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 24 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि के जातक अपने नियम को अपनी ताकत बनाएंगे तथा किसी भी प्रोजेक्ट लेने के पूर्व व्यवस्थित छानबीन करेंगे, जिससे लाभ होंगे। किसी भी प्रलोभन में आना आपके लिए हानिकारक होगा एवं निरंतरता बंद होगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 4।
वृषभ – वृषभ राशि के जातक आज अपने जीवन के बहुमूल्य पल को याद कर प्रसन्न होंगे तथा अपने साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा करेंगे। घर में अधिक समय व्यतीत होगा तथा किसी मांगलिक आयोजन में भी जा सकते हैं। ॐ नारायणाय नमः का जप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 1।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को आज इन्वेस्टमेंट करने के पूर्व विचार करना चाहिए, जिससे प्रत्येक इन्वेस्टमेंट में आपको लाभ प्राप्त हो सके। प्राकृतिक विवेचन करने का फल प्राप्त होगा। ओम् चामुंडायै नमः। शुभ रंग हरा एवं शुभांक 6।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। सामाजिक गतिविधियां बढ़ने से आपके कार्य और बढ़ेंगे तथा आर्थिक योजनाएं भी सम्मिलित होंगी। ओम माधवाय नमः का जप करें। शुभ रंग पीला एवं शुभांक 1।
सिंह -सिंह राशि के जातकों को पुराने मित्र से मुलाकात हो गई जो आपका साझेदार बनेगा तथा व्यापार व्यवसाय वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान मिल सकता है और आर्थिक की योजनाएं बढ़ सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 2।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज अपना इन्वेस्टमेंट सोच समझ कर करना चाहिए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। शिक्षा संबंधी मामलों में वृद्धि के योग बनेंगे तथा आगे नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार बढ़ेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 7।
तुला – तुला राशि के जातक किसी भी विषय में आगे बढ़ने से पूर्व विचार करना जरूरी है तथा अपने माता-पिता एवं प्रबुद्ध व्यक्ति से मिलना लाभकारी रह सकता है। विदेश संबंधी योजनाएं सम्मिलित करेंगे तथा फायदे भी होंगे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 5।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को आज स्वास्थ संबंधी लाभ प्राप्त होंगे तथा पुरानी बड़ी बीमारी के उपचार प्राप्त हो सकते हैं। घर में वाहन आने से सुख सुविधाएं बढ़ेंगी तथा भौतिक संपदा भी आएंगी। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग भूरा एवं शुभ अंक 9।
धनु – धनु राशि के जातक गले संबंधी बीमारी से ग्रस्त हो सकते है तथा पेट संबंधी बीमारी से ही परेशान हो सकते हैं। धार्मिक स्थल पर जाएं तथा एक अच्छे उपचारक से मुलाकात करें ठीक रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3।
मकर – मकर राशि के जातक किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। किसी संत से भी मुलाकात आपके लिए लाभकारी होगी। तथा अपने पुराने शिक्षक से भेंट हो सकती है जो आपके मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 9।
कुंभ – कुंभ राशि के जातक प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे। प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर भी अच्छे योग है, आपके सामने आ सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करना भी आपके लिए ठीक रहेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 7।
मीन – मीन राशि के जातकों को औपचारिक गतिविधियों में रुचि कम बनेगी, जिससे अपने साथी के साथ थोड़ा विवाद हो सकता है। निजी कार्यों को थोड़ा तवज्जो दें तथा अपने कार्यभार में लगे रहे। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग अस्थाई एवं शुभ अंक 8।