INDORE. चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 08:32 बजे से 09:54 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 23 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-……..
मेष – मेष राशि के जातकों को दिनचर्या के अस्तव्यस्तता से थोड़ी परेशानी उठाना पड़ सकती है तथा व्यर्थ की भागदौड़ भी बढ़ेगी। पारिवारिक स्थिति थोड़ी-थोड़ी बिगड़ सकती है। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 4
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को संतान को लेकर कुछ चिंताएं बढ़ सकती हैं। पेट संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है इसलिए खान-पान का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी समस्याएं उत्पन्न होंगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 9
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को पुराने मित्र से भेंट होगी जो आपके अत्यंत प्रिय रहेंगे। वाहन का भी उचित प्रयोग करें एवं बाहर जाना भी पड़ सकता है। आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। ओम् चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 6
सिंह – सिंह राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राएं नौकरी पैसे को लेकर हो सकती हैं। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा तथा किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपको लाभ तक पहुंचाएगी। ओम नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 4
कन्या – कन्या राशि के जातक स्वास्थ संबंधी समस्याओं से परेशान हो सकते हैं। किसी नई जगह पर आप काम कर सकते हैं जो प्राकृतिक सौंदर्य के बीच हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा नए विचारों की उत्पत्ति रहेगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 3
तुला – तुला राशि के जातक जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें अन्यथा आपको धन संबंधी नुकसान हो सकते हैं तथा व्यापार भी टूटने के योग बनेंगे। किसी पुराने मित्र से सहायता ले सकते हैं जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 8
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक आर्थिक व्यवस्थाओं को लेकर थोड़ी परेशान हो सकते हैं परंतु व्यापार व्यवसाय की स्थिति बढ़ने से थोड़ा मन प्रसन्न रहेगा तथा नए व्यक्तियों से जुड़ाव बनेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4
धनु – धनु राशि के जातक किसी वृद्ध व्यक्ति की सेवा में अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। घर में माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा तथा सही उपचार मिलने से आपका मन थोड़ा प्रसन्न रहेंगा। किसी प्राकृतिक स्थल पर जा सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 4
मकर – मकर राशि के जातक शिक्षा संबंधी क्षेत्र में नए इंस्टिट्यूट का चयन कर सकते हैं तथा नए विषय पर काम कर सकते हैं। युवा वर्ग को खासा फायदे होंगे तथा चुनाव संबंधी काम भी बढ़ेंगे। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 6
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का समय अनुकूल है। समस्याएं हटेंगी तथा बिगड़े हुए काम बनेंगे। अपने निजी कार्यों को अधिक समय देना आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मुलाकात भी ठीक रहेगी। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में पदोन्नति के योग के साथ-साथ किसी नए विभाग में जाने का अवसर मिल सकता है, इससे आर्थिक योजनाएं मजबूत बनेगी। सरकारी कामकाज को लेकर भी अच्छी खबरें सामने आएंगी। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 1