INDORE. 22/01/2023 का राशिफल चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 16:44 बजे से 18:06 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 22 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि में गोचर अनुकूलित रहेगा, जिससे व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी एवं आपके नियमित कार्य संपूर्ण होने के योग बनेंगे। पुरानी समस्याओं का निदान होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 9।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को आज धार्मिक क्षेत्र में अपना योगदान देना पड़ेगा, कहीं दान भी दे सकते हैं। किसी प्राकृतिक स्थल पर जाना आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा व्यापार व्यवसाय में वृद्धि रहेगी एवं शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 3।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को किसी महिला साथी के साथ व्यापार करने को मिल सकता है, जिससे आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। पुरानी समस्याओं का निदान संभव है। अपने आत्मविश्वास बढ़ाएं, जिससे सफलता के रास्ते खुलेंगे। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग फिरोजी एवं शुभांक 7।
कर्क – कर्क राशि के जातक किसी वृद्ध व्यक्ति से मुलाकात करेंगे जो आपके लिए लाभकारी रहेंगे। अपने इष्ट मित्रों के साथ लंबी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं एवं आर्थिक लाभ के लिए किसी से साझेदारी करना भी ठीक रहेगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 4।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को प्रॉपर्टी संबंधी लाभ होने के योग है। प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर भी अच्छे सूचनाएं सामने आएंगे। परिवार में पुराने विवाद को लेकर सुलह संभव है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 4।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को शिक्षा संबंधी मामलों में नए प्रोजेक्ट के साथ साथ पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यर्थ के प्रलोभन में ना रहे तथा किसी अनजान व्यक्ति से दूरी बनाए ठीक रहेगा। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 5।
तुला – तुला राशि के जातक अपने माता पिता के साथ अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं तथा उनके स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित भी हो सकते हैं। संतान की उपलब्धि को बढ़ाने के लिए आप अधिक प्रयास करेंगे तथा साथ-साथ परिश्रम भी करेंगे ठीक रहेगा। ॐ राहवे नमः का जप करें। शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 7।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक अपने स्वाभिमान को लेकर किसी से भी बात कर सकते हैं। किसी प्रकार के कर्जे से बचें, क्योंकि किसी प्रकार का लेनदेन आपको नुकसान में डाल सकता है तथा निरंतरता को समाप्त कर सकते है। ओम नमः शिवाय का जप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 1।
धनु – धनु राशि के जातकों को आज पुरानी वस्तुओं का उपयोग करने को मिलेगा तथा प्राचीन स्थल पर जाना आपके लाभकारी भी रहेगा। घर में वाहन के आगमन से खुशियां बढ़ेंगी तथा मांगलिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। ओम गुरुवे नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 8।
मकर – मकर राशि के जातकों को पुरानी किसी मित्र से मुलाकात लाभ तक पहुंचा सकती है। अपने प्रिय मित्रों में सबसे प्रिय मित्र के साथ साझेदारी करना लाभकारी रहेगा तथा परिवार का सपोर्ट भी प्राप्त होगा। शिव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 9।
कुंभ – कुंभ राशि के जातक राजनीतिक मामलों में उन्नति को प्राप्त हो तथा किसी बड़े नेता से मुलाकात भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ेगा। आपके लिए अच्छी खबरें सामने आएंगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग एवं शुभ अंक 5।
मीन – मीन राशि के जातक किसी मांगलिक आयोजन में जाएंगे। अविवाहित व्यक्ति को रिश्ते मिल सकते हैं। आर्थिक लाभ होने के योग हैं। सरकारी कामकाज में बढ़ोतरी होगी तथा कार्ड की कार्यवाही संपन्न होने के योग बनेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग स्किन एवं शुभ अंक 8।