INDORE. चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 16:58 बजे से 18:24 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 19 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखना चाहिए तथा लंबी दूरी की यात्रा से बचना चाहिए ठीक रहेगा। अपने द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी आज आपको आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 5
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के योग बनेंगे तथा नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। शिक्षा संबंधी मामलों में भी आपको लाभ होगा तथा उपलब्धि के अवसर प्राप्त होंगे। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 7
मिथुन – मिथुन राशि के जातक अपने निर्णय पर कायम रहेंगे तथा किसी भी गलत काम को पसंद नहीं करेंगे। नौकरी पेशे से जुड़े हुए लोगों को आज लाभ मिलेगा तथा नई नौकरी से घर में खुशियां आएंगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 8
कर्क – कर्क राशि के जातक अपनी संतान को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे एवं अपने निजी जीवन में बड़े काम करने का विचार करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताए पढ़ सकती है एवं घर परिवार के कामकाज में वृद्धि होगी। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 4
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपने द्वारा किसी की सहायता करने को मिलेगा, जिससे मन हर्षित होगा एवं किसी धार्मिक स्थल पर जाकर दान पुण्य भी करेंगे। घर में किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक होने से मन प्रसन्न रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 2
कन्या – कन्या राशि के जातकों को सोच समझकर ही कोई काम हाथ में लेना चाहिए तथा किसी प्रकार के इन्वेस्टमेंट से पूर्व उसकी पूरी प्लानिंग करना चाहिए ठीक रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होना लाभकारी रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 3
तुला – तुला राशि के जातक अपने द्वारा बड़े कार्य की शुरुआत कर सकते हैं तथा बड़ी टीम के साथ नए प्रोजेक्ट पर वर्क भी प्रारंभ कर सकते हैं। घर परिवार में मांगलिक आयोजन में होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनपसंद व्यंजन भी प्राप्त होंगे। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग गेहूंआ एवं शुभ अंक 7
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अपने पुराने मित्रों के साथ घूमने जाने को मिलेगा एवं व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के अवसर भी मिलेंगे, जिससे आर्थिक मदद भी मिलेगी तथा नए काम की शुरुआत होने से मन प्रसन्न रहेगा। ओम कृष्णाय नमः का जप करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4।
धनु – धनु राशि के जातक आज धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं तथा अपने प्रेमी के साथ लंबा समय व्यतीत कर सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में आ रही दरार समाप्त होगी तथा कोर्ट कचहरी के मामलों से भी निजात प्राप्त होगा। ओम नारायणाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 6
मकर – मकर राशि के जातक माता पिता की सेवा में लगेंगे तथा उनके स्वास्थ्य ठीक होने से प्रसन्न भी होंगे। किसी जातिगत कार्यभार बढ़ने से आर्थिक लाभ होगा तथा सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातक आज घबराएं नहीं तथा अपने कार्य में लगे रहे ठीक रहेगा। किसी प्रकार के विवाद से बचे तथा आस-पड़ोस में दूरियां बनाएं ठीक रहेगा। पुराने मित्र से मुलाकात आपके जीवन में ताजगी भर देगी तथा उत्साह के अनेकों पल सामने लाएगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 8
मीन – मीन राशि के जातक आज अपने पुराने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे तथा समस्याओं से भी दूरी बनाएंगे। पुरानी समस्या का समाधान मिलने से प्रसन्नता बनेगी तथा घर का माहौल ठीक रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 3
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।