INDORE. चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:20 बजे से 16:41 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 17 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों का घर परिवार में अधिक समय व्यतीत होगा। अपने निजी कार्यों को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं तथा व्यापार व्यवसाय के वृद्धि हो सकती है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 7
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को शिक्षा संबंधी मामलों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं तथा अपने शिक्षक से विवाद होने के योग बनेंगे, सावधान रहें। किसी प्रकार के प्रलोभन में न आएं ठीक रहेगा अन्यथा अनजान व्यक्ति के द्वारा कुछ नुकसान हो सकता है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 5
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अपने निकटतम व्यक्ति से फायदे होंगे तथा घर परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी बंटवारे को लेकर कुछ हलचल हो सकती है तथा आपके पक्ष में कुछ फैसले हो सकते हैं। आज का दिन अनुकूलित रहेगा तथा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 9
कर्क – कर्क राशि के जातकों को भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी तथा अपने कार्यों को किसी न थोपे ठीक रहेगा। संतान के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है तथा व्यापार में वृद्धि हो सकती है। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 6
सिंह – सिंह राशि के जातक आस-पड़ोस से तालमेल अच्छा बना कर रखे ठीक रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सुलह हो सकती है तथा आपके पक्ष में फैसले आ सकते हैं। तलाक संबंधी मामलों में भी फायदे होंगे तथा आज का दिन अच्छा बीतेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 4
कन्या – कन्या राशि के जातकों को सांस संबंधी मामलों में नुकसान होगा कथा नेत्र विकार भी संभव हो सकता है। अपने पुराने मित्र के द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगे तथा अपने व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए अथक प्रयास भी करते रहेंगे ठीक रहेगा। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 2
तुला – तुला राशि के जातकों को किसी प्रकार के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए तथा आत्मीय शांति प्राप्त करने के लिए किसे देवालय में जाना चाहिए। किसी परिवार के सदस्य के द्वारा आर्थिक लाभ हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि रहेगा।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभ अंक 5
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक नौकरी पैसे को लेकर थोड़े उत्साहित रहेंगे तथा नई नौकरी मिलने के योग बनेंगे। आज आप बैंक लोन भी ले सकते हैं, जिससे व्यापार वृद्धि के लिए प्रयास करेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 7
धनु – धनु राशि के जातक आज ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाकर रखें ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी चिंताएं बनी रहेगी। ओम् चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 9
मकर – मकर राशि के जातक किसी भी काम को करने के लिए जल्दी बाजी ना करें अन्यथा कोई बड़ा नुकसान होने के योग बनेंगे। अपने धैर्य और आत्मविश्वास से लिया गया फैसला लाभकारी रहेगा तथा माता-पिता से ली गई राय भी आपके लिए लाभकारी रहेगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग फिरोज एवं शुभ अंक 2
कुंभ – कुंभ राशि के जातक किसी भी बात की अवहेलना ना करें एवं प्रत्येक पक्ष पर विचार करके ही आगे बढ़े ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं जिससे घर का माहौल बढ़िया हो सकता है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 6
मीन – मीन राशि के जातक अपने निजी काम में इतने व्यस्त रहेंगे जिससे व्यापार व्यवसाय को भूल जाएंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी तथा शिक्षा संबंधी मामलों में भी लाभ प्राप्त होंगे। राजनीतिक स्थितियां भी आपके लिए अनुकूल रहेगी। राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 3