INDORE. चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 15:35 बजे से 17:05 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 14 मार्च का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक अपने आंतरिक गुणों को पुष्ट करने के लिए तथा हस्तांतरित करने के लिए प्रयास करेंगे तथा नए व्यक्ति की तलाश करेंगे। व्यापार व्यवसाय में वृद्धि के लिए आज नई योजनाएं तथा नई टीम के साथ काम करना अच्छा रहेगा। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 8
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को गीत संगीत कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा जहां आप खासा उल्लास भरा जीवन व्यतीत करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा तथा किसी कॉलोनी या क्षेत्र के बड़े पद पर आसीन हो सकते है। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 4
मिथुन – मिथुन राशि के जातक आज प्रवास पर रहेंगे तथा लंबी खरीदी में अपना समय व्यतीत करेंगे। किसी प्रकार से बदले की भावना को त्यागना आपके लिए लाभकारी रहेगा, जिससे रुके हुए काम संपन्न होंगे तथा अपने व्यापार एवं नौकरी से संबंधित क्षेत्र में लाभ होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 6
कर्क – कर्क राशि के जातकों को किसी मंदिर या धार्मिक स्थल की सेवा समिति में स्थान मिलेगा तथा गुप्त जानकारियां प्राप्त करने में लगे हुए लोगों को लाभ मिलेगा। भजन संध्या या किसी प्राकृतिक क्षेत्र से जुड़ेंगे, जिससे अवगुणों को त्याग कर प्रकाश की ओर जाएंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 5
सिंह – सिंह राशि के जातकों को राजनीतिक क्षेत्र में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष या उससे संबंधित कोई पद मिल सकता है, जिससे आपकी समाज सेवा बढ़ेगी तथा मन में उत्साह बनेगा। आज जीवन को अलंकृत करने के लिए पुराने दृष्टिकोण को सामने रखकर कार्य करेंगे। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 4
कन्या – कन्या राशि के जातक आज अपने कार्यभार से जी चुराएंगे तथा थोड़ा आलस्य निद्रा को अपने ऊपर हावी होने देंगे, जिससे चलते हुए काम में बाधाएं आएंगी तथा महत्वपूर्ण कार्य छूटेंगे। पति-पत्नी के संबंधों में भी दरार आने के योग हैं तथा घर में वाद विवाद की स्थिति बनेगी। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 2
तुला – तुला राशि के जातक अपने जीवन के बहुमूल्य पल को याद करके प्रसन्न होंगे तथा प्राकृतिक सौंदर्य की देखरेख करने को मिलेगा। किसी राजनीतिक व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन को नया मोड़ दे सकती है। किसी अन्य के झगड़े में ना बोले उचित रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा परिश्रमी होना पड़ेगा तथा अथक प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी, किसी की बातों में ना आएं तथा अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ते रहें ठीक रहेगा। किसी की आर्थिक सहायता करने के पूर्व विचार कर ले ठीक रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 8
धनु – धनु राशि के जातक रुके हुए कार्यों को पूरा करने मैं लगेंगे तथा जीवन में बदलाव लाने के लिए अथक प्रयास भी करेंगे। बेरोजगार व्यक्ति को रोजगार मिलने के योग बन रहे हैं तथा आर्थिक योजनाएं भी सफल होने के योग बनेंगे। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 2
मकर – मकर राशि के जातकों को आज निश्चिंत होकर अपने काम में लगे रहना चाहिए, इसमें सफलता हासिल होगी। माता-पिता की सेवा करने का अवसर मिलेगा एवं बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत होने से मन शांत रहेगा। बच्चों की उपलब्धि को लेकर भी आपकी चिंताएं शांत होगी। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को अपने निजी जीवन में थोड़े संयम बरतना चाहिए तथा अपनी पत्नी के साथ अच्छा स्वभाव एवं व्यवहार करना चाहिए। तलाक संबंधी मामले शांत होंगे तथा जीवन के नए राह पर चलने का प्रयास करेंगे। व्यापार व्यवसाय की उन्नति के लिए आज किसी से कर्ज ले सकते हैं। ओम माधवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 8
मीन – मीन राशि के जातकों को आज अपने लिए साथी ढूंढने में परिवार की सहायता मिलेगी तथा विवाह संबंध मजबूत बनेंगे। पड़ोस में चल रहे वाद विवाद शांत होंगे तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सुलह होने के योग हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 3
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।