तीरंदाज, डेस्क। पैगबंर मोहम्मद पर टिप्पणी करना तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को भारी पड़ गया। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं गिरफ्तारी के बाद भाजपा आलाकमाल ने टी राजा को पार्टी से भी निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी... Read More
तीरंदाज, डेस्क। पैगबंर मोहम्मद पर टिप्पणी करना तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा को भारी पड़ गया। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यही नहीं गिरफ्तारी के बाद भाजपा आलाकमाल ने टी राजा को पार्टी से भी निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार तेलंगाना के गोसा महल से विधायक टी. राजा ने एक वीडियो अपलोड किया था। वीडियों में उन्होंने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। पैगम्बर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया गया। तेलंगाना के दबीरपुरा, भवानी नगर, रेनबाजार, मीरचौक पुलिस थानों में उनके खिलाफ शिकायतें हुई और उनकी गिरफ्तारी की मांग भी उठी।
विधायक टी राजा की टिप्पणी से गुस्साए लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। बढ़ते विरोध के बाद तेलंगाना पुलिस ने मंगलवार सुबह विधायक टी राजा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद इन पर पार्टी ने भी कार्रवाई कर दी।
निलंबित कर 10 दिन में मांगा जवाब
इस मामले में भाजपा संगठन ने भी टी राजा को आड़े हाथों लिया है। भाजपा ने विधायक टी राज को न सिर्फ पार्टी से निलंबित किया बल्कि उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। पार्टी ने उन्हें 10 दिनों में जवाब देने कहा है। .
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी हिरासत में
तेलंगाना पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय कुमार को हिरासत में लिया है। संजय कुमार करीमनगर लोकसभा से सांसद हैं। यहां भाजपा लगातार तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के शराब घोटाले में केसीआर की बेटी का कनेक्शन होने की बात को लेकर भाजपा प्रदर्शन कर रही है। इसी मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है।
पैगंबर पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, गिरफ्तारी के बाद विधायक टी राजा पार्टी से भी निलंबित