नई दिल्ली। फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरसी (Foundational Literacy and Numeracy) पर इंडेक्स में बड़े राज्यों की श्रेणी में प. बंगाल सबसे बेहतर है, जबकि बिहार सबसे नीचे रहा। छोटे राज्यों की बात करें तो केरल सूची में सबसे ऊपर है जबकि छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) सातवें नंबर पर है। झारखंड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। देश को चार कैटेगरी- बड़े राज्य, छोटे राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और पूर्वाेत्तर में बांट कर रिपोर्ट (Report) बनाई गई है।
इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटेटिवनेस (, Institute for Competitiveness) द्वारा तैयार रिपोर्ट को प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के (ईएसी-पीएम) अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने जारी किया है। केंद्र शासित प्रदेशों में लक्षद्वीप और मिजोरम अव्वल और लद्दाख सबसे नीचे है। सूची बनाने में 41 संकेतक वाले पांच स्तंभ हैं। इनमें शैक्षिक बुनियादी ढांचा, शिक्षा तक पहुंच, स्वास्थ्य, सीखने के परिणाम और गवर्नेंस शामिल है। रिपोर्ट बताती है कि आधे से ज्यादा राज्यों का प्रदर्शन राष्ट्रीय औसत से नीचे है।
ये बड़े राज्य और उनका अंक
- प. बंगाल 58.95
- तमिलनाडु 55.49
- महाराष्ट्र 53.11
- कर्नाटक 50.16
- गुजरात 49.84
- राजस्थान 47.02
- मध्य प्रदेश 38.69
- उत्तर प्रदेश 38.46
- बिहार 36.81
ये हैं छोटे राज्य और उनका अंक
- केरल 67.95
- हिमाचल 57.36
- पंजाब 56.19
- उत्तराखंड 55.60
- हरियाणा 52.59
- गोवा 51.41
- छत्तीसगढ़ 50.47
- आंध्र प्रदेश 49.85
- तेलंगाना 46.02
- ओडिशा 45.58
- झारखंड 45,28