BANGLURU. बेंगलुरु के डीसीपी ट्रैफिक (पूर्वी डिवीजन) काला कृष्णास्वामी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को ट्विटर पर करी लगभग पांच लाख बार देखा जा चुका है। इसमें देखा जा सकता है कि घर के बाहर सड़क के किनारे कुछ लोग खड़े हैं। उनके आगे सड़क पर तीन बाइक खड़ी हैं। इसी दौरान उनकी तरफ आता हुआ एक हाथी दिखाई देता है।
वह चीखते हुए तेजी से उनकी तरफ दौड़ रहा होता है। हाथी का गुस्सा देखकर लोग स्थानीय लोग घबरा जाते हैं। वे तेजी से अपने-अपने घरों के अंदर जाकर छिप जाते हैं। इसके बाद वहां पहुंचा हाथी आक्रामक रूप से खड़ी बाइक को अपनी सूंड से उठाकर जोरदार तरीके से फेंक देता है।
वह सूंड से तेज चिंघाड़ने की आवाज निकालते हुए आया था और हमला करने के बाद भी चिंघाड़ते हुए चला गया। मगर, इस दौरान स्थानीय लोग बहुत दहशत में रहे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना पिछले साल अक्टूबर में केरल के मलप्पुरम में हुई थी।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और वन अधिकारियों ने हाथी को इलाके से बाहर वन क्षेत्र में खदेड़ दिया था। मगर, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए डीसीपी ने कैप्शन में लिखा है कि लोग सड़क पर अपने वाहन खड़े न करें। उनकी यह गुजारिश कितना रंग लाएगी, यह तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा।
मगर, एक बात तो साफ है कि यदि बाइक घर के अंदर खड़ी होती, तो नुकसान नहीं होता। इस पोस्ट को लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह बहुत मजाकिया है। एक यूजर ने लिखा कि हाथी को पुलिस की नौकरी दे दो। वह अपनी नौकरी में अच्छा है।
" Don't park on main road " pic.twitter.com/Z8OYGBZmDR
— Kala Krishnaswamy, IPS DCP Traffic East (@DCPTrEastBCP) January 3, 2023