भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जोन क्रमांक 5 सेक्टर-6 से कांग्रेस पार्षद राजेश चौधरी निर्विरोध जोन अध्यक्ष चुने गए हैं। राजेश चौधरी वार्ड क्रमांक 57 सेक्टर-4 के पार्षद है। जैसा कि जॉन क्रमांक 5 में कांग्रेस का जोन अध्यक्ष बनना तय था और वैसा ही हुआ। यहां पर औपचारिकता निभाई गई। कांग्रेस की ओर से राजेश चौधरी को जोन अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया गया और शेष सभी पार्षदों ने सर्वसम्मती से उन्हें समर्थन दिया। इस प्रकार राजेश चौधरी निर्विरोध जोन अध्यक्ष चुने गए।
बता दें कि जॉन क्रमांक 5 में कुल 14 वार्डो को शामिल किया गया। वार्ड क्रमांक 53 से लेकर वार्ड क्रमांक 70 तक जोन क्रमांक 5 के दायरे में आते हैं। इन 14 वार्डों में से 13 वार्ड में कांग्रेस के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वही केवल 1 वार्ड में भाजपा की पार्षद जीत पाई। इसे देखते हुए जोन 5 में यह तय था कि कांग्रेस का ही जोन अध्यक्ष बनेगा। इसी प्रकार जोन क्रमांक एक नेहरू नगर मैं निर्वाचन प्रक्रिया ही नहीं हुई। यहां पर नगर निगम भिलाई के सभापति गिरवर बंटी साहू जोन अध्यक्ष है। निगम एक्ट के मुताबिक नगर निगम का सभापति अपने वार्ड का पदेन अध्यक्ष होता है। इस कारण जोन क्रमांक एक के अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू होंगे। यहां भी जोन अध्यक्ष के चुनाव के केवल औपचारिकता ही की गई।
तीन वार्डों में हैं मुकाबला
निगम के शेष जीन वार्डों में कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। जोन क्रमांक 2 वैशाली नगर में जहां कांग्रेस की ओर से रामानंद मौर्य व भाजपा के संतोष मौर्या के बीच जोन अध्यक्ष को लेकर चुनाव है। वही जॉन क्रमांक 3 में निर्दलीय जीतने के बाद कांग्रेस में शामिल हो गए संतोष नाथ सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। भाजपा की ओर से विनोद चेलक जोन अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाए गए हैं। इसी प्रकार जोन 4 में कांग्रेस ने भूपेन्द्र यादव को खड़ा किया है। वहीं भाजपा की ओर से विनोद सिंह का नाम लिया जा रहा है। कुछ घंटों में इन तीनों जोन के अध्यक भी घोषित कर दिए जाएंगे।