भिलाई। नगर निगम चुनाव में मतगणना आगे बढ़ने के साथ ही तेजी से आंकड़ों में भी बदलाव आ रहा है। दो राउंड के बाद भिलाई में कांग्रेस की सीटें और बढ़ गई हैं। ताजा जानकारी के अनुसार दूसरे राउंड के बाद भिलाई निगम में कांग्रेस 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है वहीं भाजपा 20 सीट और 17 वार्डों में निर्दलीय व अन्य पार्टी के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।
लगातार निराशा के बाद भाजपा को जामुल में खुश होने का मौका मिला है। जामुल में भाजपा ने 20 में से 10 सीट पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को 5 व एक में जेसीसीजे का प्रत्याशी जीता है। 4 सीटों पर निर्दलीयों ने बाजी मारी। नगर पालिका परिषद जामुल में वार्ड क्रमांक 1 से कांग्रेस की साहिबा करीम खान, वार्ड क्रमांक 2 से लक्ष्मण ठाकुर भाजपा, वार्ड क्रमांक 3 से रेखराम बंछोर भाजपा, वार्ड क्रमांक 4 से सरोजनी चंद्राकर कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 5 से दीपक गुप्ता भाजपा, वार्ड क्रमांक 6 से संजय लहरें कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 7 से अश्वनी साहू निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 8 से निशा चेन्नेवार निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 9 से सीमा यादव भाजपा, वार्ड क्रमांक 10 से रामप्यारी वर्मा भाजपा, वार्ड क्रमांक 11 से ईश्वर ठाकुर भाजपा, वार्ड क्रमांक 12 से चेन्नेवार सुनीता कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 13 से कविता विश्वाल भाजपा, वार्ड क्रमांक 14 से रामदुलार साहू कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 15 से के राजू निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 16 से चुम्मन वर्मा निर्दलीय, वार्ड क्रमांक 17 से दुर्गा वैष्णव जोगी कांग्रेस, वार्ड क्रमांक 18 से तिलेश्वर देवांगन भाजपा, वार्ड क्रमांक 19 से अहिल्या वर्मा भाजपा व वार्ड क्रमांक 20 से शांति बाई भाजपा ने जीत दर्ज की।
इधर भिलाई चरोदा में भाजपा को बढ़ा झटका लगा है। भिलाई चरोदा के वार्ड 31 से भाजपा प्रत्याशी निवृत्तमान महापौर चंद्रकांता माण्डले चुनाव हार गई हैं। चंद्रकांता देवबलौदा बस्ती से चुनाव लड़ रही थी। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी ने 300 वोटों से हराया। इसी प्रकार भिलाई-चरोदा निगम के वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी गुरुचरण सिंह ने कांग्रेस के मोहम्मद जुनैद को हराया। वहीं वार्ड 24 में भाजपा के सत्य प्रकाश शर्मा को जीत मिली। इसके अलावा वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र कुमार हरपाल को जीत मिली। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कमल तांडी को 50 वोट से हराया।