तीरंदाज डेस्क। देश में कोरोना की तीसरी लहर का कहर जारी है बीते 24 घंटों के दौरान भारत में 1लाख 94 हजार से ज्यादा नए करो ना संक्रमित पाए गए। बढ़ते संक्रमण के कारण देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 9 लाख से भी ज्यादा हो गई है। बीते 24 घंटों के दौरान हैं देश में एक लाख 33 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। तीसरी लहर के दौरान पहली बार सकरी मरीजों की संख्या 9 लाख के पार पहुंची। वहीं दैनकि मामलों में भी 25000 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में 1 लाख 94 हजार 720 नए मामले सामने आए। वहीं इस बीच 24 घंटे में 442 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। नए केस बढ़ने से देश में सक्रिय मामले 9 लाख 55 हजार 319 तक पहुंच गए हैं। इस दौरान 60 हजार 405 लोग स्वस्थ भी हुए। बीते 24 घंटों में मिले नए मरीजों के साथ ही देश में कुलकुला स्थान कर्मियों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 60 लाख 70 हजार 510 तक पहुंच गया है देश में फिलहाल 9 लाख 55 हजार 319 सक्रिय मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं अब तक देश में 3 करोड़ 46 लाख 30 हजार 536 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। देश में इस जानलेवा बीमारी के कारण अब तक 4 लाख 84 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है। वैक्सीनेशन के आंकड़ों को देखें तो देश में अब तक 15 करोड़ 38 लाख 8 हज़ार 200 वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान एक बार फिर महाराष्ट्र में नए केस बढ़ें हैं। इस दौरान महाराष्ट्र में 33 हजार 470 नए कोरोना केस मिले हैं। वहीं 22 लोगों की मौत हुई हुई है। हालांकि महाराष्ट्र में रिकवरी रेट थोड़ा ज्यादा है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या एक लाख से भी ज्यादा है। इधर कोरोना के नए मामले पश्चिम बंगाल में भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल में 21000 से ज्यादा कोरोना मरीज में पाए गए। दिल्ली में भी नए संक्रमित मरीज 21 हजार से ज्यादा मिले इसके। अलावा तमिलनाडु और कर्नाटक में दैनिक मामले 15 हजार के करीब रहे। कोरोना संक्रमण के बीच देश में ओमेक्रॉन के कुल मामले 4868 तक पहुंच गए हैं।