JANJGIR. जांजगीर के चांपा थाना क्षेत्र के कुरदा गांव में सर्वेक्षण यानि सर्वे करने गए शिक्षक से डंडा, रॉड से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ IPC की धारा 186, 294, 323, 342, 353 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है।
अपनी शिकायत रिपोर्ट में शिक्षक सुदेश्वर सिंह मरकाम ने पुलिस को बताया है कि वह सर्वे का कार्य कर रहा था और सर्वे कार्य करते वह जवाबाई सिंहा के घर के पास पहुंचा था और जवाबाई सिन्हा घर में नहीं थी तो उसका लड़का राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी से पूछने पर सुदेश्वर सिंह मरकाम से उन्होंने पूछा क्या काम है, जिसपर शिक्षक सुदेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि शासन के द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है, उसी की जानकारी लेना है।
इतना कहने के बाद राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी कहा कि मास्टर बड़ा सर्वे करने आए हो, कहकर सुदेश्वर सिंह मरकाम को गाली-गलौज कर, जान से मारने की धमकी देते हुए सुदेश्वर सिंह मरकाम को घर के अंदर दरवाजे को बन्द कर लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे से मारपीट की है। मारपीट से सुदेश्वर सिंह मरकाम को काफी चोट आई है।
इस मामले में शिक्षक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति राजेंद्र सिंह और उसकी पत्नी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुट गई है। यह मामला अपने आप में बड़ा इसलिए है कि शासन के नुमाइंदों को अगर इसी तरह घरों में पीटा गया तो फिर कौन सर्व के लिए जाएगा।