RAIPUR. प्रदेश में सड़क हादसे का कहर जारी है। वहीं प्रदेश की राजधानी रायपुर के खरोरा क्षेत्र से एक खबर सामने आई है। आज सुबह यहां एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें CIL बाड़ी में काम करने वाले मजदूरों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह जिले के खरोरा क्षेत्र में सीआईएल बाड़ी में काम करने वाले मजदूरों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। दरअसल सीआईएल बाड़ी में बड़ी संख्या में आसपास के लोग काम करने के लिए आते हैं। वहीं उन्हें गाड़ी में भरकर अलग- अलग जगहों पर ले जाया जाता है। ऐसा ही कुछ आज रविवार को भी हुआ। लगभग 40 से 60 मजदूर एक ही गाड़ी में सवार थे। इसमें न केवल पुरुषों सवार थे, बल्कि महिलाएं भी बड़ी तादात में शामिल थीं। इस दौरान वे मुख्यमार्ग पर जा रही रहे थे कि तभी सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में चालक का नियंत्रण गाड़ी से हट गया।
ऐसा होते ही गाड़ी असंतुलित हो गई। जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे जाकर पलट गई। इनमें बहुतों को सामान्य चोटें आई थीं, तो वहीं कुछ घायल भी हुए। ऐसा देख लोगों ने मौके पर एंबुलेंस बुलाया उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि कम क्षमता के इस मालवाहक गाड़ी में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। ऐसे में जैसे ही ये घटना हुई, वे एक- दूसरे से भी टकराए , जिसके चलते 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि तीन को छोड़ सभी को सामान्य चोटें ही आई हैं। जबकि गंभीर रूप से घायलों काे भर्ती कर उपचार जारी है।