KANKER. कांकेर जिले में अजीब तरह की घटना सामने आई है। दरअसल, चारामा से कोरर जाने वाले रोड में बुधवार रात पेड़ से टकराने के बाद कार में भीषण आग लग गई। कार में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कार आग का गोला बनकर धू-धू कर जलकर खाक हो गई। हालांकि इस घटना के बाद कार में सवार लोगों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिला है। बताया जाता है कि कार में 4 लोग सवार थे. जिसमें एक महिला, 1 पुरुष और दो छोटे बच्चे थे, लेकिन हैरानी की बात है कि शव किसी का बरामद नहीं है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गाड़ी पखांजुर के रहने वाले एक दंपति की है, जो रायपुर से पखांजुर अपने घर वापस लौटने के लिए निकले थे। इनकी गाड़ी चारामा के चवाडी के पास जलते पाई गई है, लेकिन परिवार के 4 सदस्य गायब है। कार में पति -पत्नी और उसके दो छोटे बच्चे सवार थे। रहस्मय तरीके से दंपति गायब है, जिसकी खोजबीन जारी है। कार में फोरेंसिक टीम की मदद से खोजबीन किया गया, लेकिन जलती कार में कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस चारामा में कार में आग लगने के बाद आसपास खोजबीन कर रही है।
जांच में फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है
चारामा थाना प्रभारी नितिन तिवारी ने बताया कि गाड़ी पखांजूर पीवी 42 निवासी विपुल सिकदार की है, जो रायपुर से पखांजूर अपने घर के लिए निकले थे। जिनकी कार चारामा के चवाडी के पास जलते मिली है। लेकिन कार के चार सदस्य गायब है। कार में विपुल सिकदार के साथ उसकी पत्नी और उसके दो छोटे बच्चे सवार थे। कार सवार सभी की खोजबीन जारी है। रहस्मय तरीके से कार सवार गायब है। कार में फोरेंसिक टीम की मदद से तलाश की गई। लेकिन कार में जलते समय कोई मौजूद नहीं था।