KORBA . छत्तीसगढ़ के कोरबा से एक दुखद खबर सामने आई हैं जहां दो बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों बच्चे शादी में शामिल होने रिश्तेदार के घर गए हुए थे। सुबह दोनों भाई-बहन सुबह नदी में नहाने के लिए गए हुए थे जहां डूबने से उनकी मौत हो गई।
खबरों के मुताबिक, उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत देवमाल गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी के कार्यक्रम में शामिल होने बहुत से रिश्तेदार घर पर आये हुए थे। वही 06 वर्षीय ज्योत्सना पटेल व उसका भाई रेयांश भी आये हुए थे जिनके पिता का नाम संतोष पटेल बताया जा रहा हैं। जब घर वाले शादी के कार्यक्रम में व्यस्त थे उसी बीच दोनों भाई-बहन सुबह अकेले गांव के पास हसदेव नदी में नहाने के लिए पहुंच गए। इधर काम निपटाकर जब बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल जब नहाने के लिए उसी नदी में तब उन्होंने देखा कि नदी के किनारे कुछ कपड़े पड़े हुए हैं। नदी किनारे पड़े चप्पल और कपड़े से उनके मन में शंका हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी घर पर अन्य परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही सभी ने मिलकर बच्चों की खोज-बिन शुरू कर दी।
बहुत खोजने के बाद ग्रामीणों को नदी से दोनों बच्चों का शव मिला जिसकी जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंचते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं। इधर शादी वाले खुशनुमा घर में बच्चों की मौत से मातम छा गया हैं।