दंतेवाड़ा/कांकेर। फोर्स के दाबाव के साथ ही माओवादियों का मन बदलने का असर दिखने लगा है। इसलिए छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में नक्सली कमजोर पड़ते जा रहे हैं। कहा जाए कि लाल आतंक की कमर टूटने लगी है।
जंगल में माआवादियों की मांद में घूसकर फोर्स के जवानों की ताबड़तोड़ कार्रवाई से नक्सली टूटने लगे हैं। इसी का नतीजा ये है कि वे सामान्य जीवन जीना चाहते हैं। अब नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। इस परिणाम से पुलिस की मेहनत रंग ला रही है।
एसपी के सामने डाले हथियार
घर वापसी अभियान को एक औऱ सफलता मिली है। आज फिर कुछ नक्सली सरेंडर हुए हैं। फोर्स के सामने 1-1 लाख के 2 इनामी नक्सली सहित 6 माओवादियों ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के सामने समर्पण किया है। बता दें कि अरनपुर थाना क्षेत्र में आकर समर्पण करने वाले ये सभी नक्सली हत्या, आगजनी, लूट और आईईडी ब्लास्ट जैसे कई मामलों में शामिल थे।
बाजार में घात लगाकर मुखबिरी के शक में युवक को गोली मारी
इधर कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम बदरंगी में मुर्गा बाजार में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
माओवादियों ने कोयलीबेड़ा निवासी महेश बघेल (26) के बाजार में आने का इंतजार कर रहे थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे महेश जैसे ही बाजार में पहुंचा नक्सलियों ने उस पर दो गोलियां दागी। घटना के बाद हड़कंप मच गया और बाजार से लोग दहशत में भाग खड़े हुए। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।
(TNS)