DURG. छत्तीसगढ़ में चुनावी सत्र का दौर जल्द ही शुरू होने वाला। ऐसे में राजनितिक दलों में लोगों का फेर बदल जारी है। कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा है, तो कई ने छोड़ा है। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने आसन्न नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव हेतु ने प्रत्याशियों का चयन कर लिया है। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा इस हेतु इसका चयन किया गया है।
इन्हें मिला प्रत्याशी बनने का मौका
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 के सदस्य पद के उपचुनाव हेतु दिव्या साहू ( पूर्व सरपंच कोटनी) को भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। वहीं दुर्ग नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 42 के पार्षद पद के लिए कांता साहू (पूर्व पार्षद) को एवं अहिवारा नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी मीना जोशी (पूर्व पार्षद) को भाजपा का घोषित किया गया।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार 9 जून को तीनों प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। इनमें सबसे पहले सुबह 10:30 बजे अहिवारा में भाजपा प्रत्याशी मीना जोशी का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। जिसके बाद दोपहर 12:00 बजे जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी दिव्या साहू का नामांकन दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में प्रस्तुत किया जाएगा। फिर दोपहर 1:00 दुर्ग नगर निगम के वार्ड क्रमांक 42 की भाजपा प्रत्याशी कांता साहू का नामांकन दुर्ग शहर के प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में होगा।
जिला समन्वय समिति द्वारा प्रत्याशियों के नामों का अनुमोदन किए जाने के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय, संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी एवं जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल ने प्रत्याशियों के नामों पर अपनी सहमति प्रदान की, इसके बाद जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपचुनाव हेतु प्रत्याशियों की घोषणा की गई।