RAIPUR. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश के उत्तरी भूभाग में भूकंप के झटके महसूस किए गए। महीने भर के भीतर यहां दूसरी बार धरती हिली है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजकर 28 मिनट पर लोगों ने झटके महसूस किए। 4.8 रिक्टर तीव्रता के झटके को सरगुजा संभाग में लोगों ने महसूस किया। संभाग के कोरिया जिला अंतर्गत छिंदडांड़ क्षेत्र के गजबन्ध और राक्या के बीच शुक्रवार सुबह भूकम्प आने की सूचना मिली। इससे किसी तरह से जनहानि के नुकसान की खबर नहीं है। यह क्षेत्र संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर से करीब 65 किलोमीटर दूर है।
गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले भी इसी जगह भूकंपीय झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग ने प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कहा कि यह भूकम्प सतह से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था। इसकी भौगोलिक स्थिति 23.3° उत्तरी अक्षांश और 83°58 पूर्वी देशांतर कर थी।