BHILAI. दुर्ग जिले से भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। यहां स्कार्पियो और टैक्टर में भिड़ंत हो गई। स्कार्पियो में 15 लोग सवार थे। आमने-सामने हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 14 लोगों को बेहतर उपचार के लिए दुर्ग रेफर कर दिया गया है।
रविवार दोपहर करीब तीन बजे स्कार्पियो में 15 सवारी बैठकर सुपेला भीमनगर से अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम बटरेल जामगांव जा रहे थे। तभी धौंराभाठा मोड़ से पहले एक ट्रैक्टर जो गाड़ाडीह से सेलूद की ओर आ रही थी उसी समय स्कार्पिया वाहन सीजी 07 बीएन 3604 सीधा ट्रैक्टर से जा टकराया। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में एक पुरुष चुरामन राहुलकर (55) और एक महिला सुमित्रा पति बद्रीनाथ (60) की मृत्यु हो गई। जबकि स्कार्पियो सवार 13 लोगों सहित टैक्टर का हैल्पर कुल 14 लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए दुर्ग के जिला अस्पताल रिफर किया गया है। इस मामले में दुर्ग पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत बेहतर इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। दुर्ग पुलिस ने बताया कि अपराध कायम कर जांच की जा रही है।
-13 लोग हुए घायल
1) घायल : भगवती साहू (45)
पति : हेमराज साहू
2) घायल : हेमिन साहू (32)
पति : मनोज साहू
3) घायल : तृषिका साहू (09)
पिता : संतोष साहू
4) घायल : बद्रीप्रसाद (60)
पिता : स्व.फुदुक राम
5) घायल : श्रद्धा राहुलकर (09)
पिता : मुकेश राहुलकर
6) घायल : चमन साहू (13)
पिता : स्व. संतोष साहू
7) घायल : लोकेश्वरी साहू (13)
पिता : स्व.मनोज साहू
8) घायल : खिलेन्द्र साहू (10)
पिता : परमेश्वर साहू
9) घायल : निशा साहू (07)
पिता : स्व.मनोज साहू
10) घायल : योगिता साहू (36)
पति : स्व. संतोष साहू
11) घायल : मनोज साहू (33)
पिता : बरातू साहू
12) घायल : आफताब (26)
पिता : सामुद (स्कार्पिया चालक)
13) घायल : अंजली साहू (10)
पिता : मनोज साहू
14) घायलय : मनीष साहू (33)
पिता : बरातू राम (ट्रैक्टर का हेल्पर)