भिलाई। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना गुरुवार को संपन्न हुई। शाम तक सभी निकायों के परिणाम सामने आ गए लेकिन भिलाई नगर निगम के परिणाम शुक्रवार सुबह तक अपडेट होते रहे। कई वार्डों में जीत का अंतर काफी कम होने से रिकाउंटिंग होता रहा जिसके कारण लगातार परिणाम बदलते रहे। हालात तो यह रहे कि देर रात दा बजे तक जिला निर्वाचन कार्यलय ने स्थिति स्पष्ट नहीं की थी। शुक्रवार अलसुबह 4 बजे तक अपडेट होता रहा और कुछ सीटों में फेरबदल भी हुआ। मतगणना के अंतिम परिणाम कांगेस के पक्ष में रहे। कांग्रेस के प्रत्याशियों ने कुल 37 वार्डों में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा 24 वार्डों तक सिमट कर रह गई। 9 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों का जोर रहा।
बता दें इस बार निकाय चुनाव में अंतिम क्षणों तक नगर निगम भिलाई के परिणामों पर सबकी नजर रही। नगर निगम भिलाई में 70 वार्डों की मतगणना गुरुवार को सुबह 9 बजे से शुरू हुई। चुनाव नतीजों के लिए देर रात तक इंतजार करना पड़ा। मतगणना पूरी होने के बाद भी कुछ सीटों पर करीबी मामला होने के कारण रिकाउंटिंग करना पड़ा जिसके कारण लगातार विलंब होता रहा। यही नहीं एक बार जीत घोषित होने के बाद भी परिणाम बदलते रहे। इसका कारण भी रिकाउंटिंग रहा।
इस बार भिलाई निगम के चुनाव में कई वार्डों में करीबी मामला रहा। इसमें वार्ड 26 से रिकेश सेन का मामला आखिरी दौर तक फंसा रहा। अंतिम तीन बूथों में मिली लीड़ ने रिकेस को जीत दिलाई। इसी प्रकार वार्ड 38 से पियुष मिश्रा, वार्ड 10 से चंद्रशेखर गवई, वार्ड 31 से मीरा बंजारे अंतिम समय तक पीछे रहे और आखिर के बूथों में लीड मिलने से जीत हुई। बहरहाल इसके साथ ही भिलाई निगम की तस्वीर भी साफ हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस के बड़े चेहरों ने जीत दर्ज की है वहीं कुछ बड़े चेहरों को हार का भी सामना करना पड़ा है।
यह है भिलाई निगम के वार्ड पार्षद
वार्ड 1 योगेश साहू निर्दलीय
वार्ड 2 मुकेश कुमार अग्रवाल भाजपा
वार्ड 3 हरिओम तिवारी निर्दलीय
वार्ड 4 चंद्रेश्वरी बांधे भाजपा
वार्ड 5 संदीप निरंकारी कांग्रेस
वार्ड 6 रविशंकर कुर्रे कांग्रेस
वार्ड 7 आदित्य सिंह कांग्रेस
वार्ड 8 राजेन्द्र कुमार निर्दलीय
वार्ड 9 रानू साहू निर्दलीय
वार्ड 10 चंद्रशेखर गवई कांग्रेस
वार्ड 11 महेश वर्मा भाजपा
वार्ड 12 गिरवर बंटी साहू कांग्रेस
वार्ड 13 अंजु सिन्हा कांग्रेस
वार्ड 14 अभिषेक मिश्रा कांग्रेस
वार्ड 15 संतोष मौर्या भाजपा
वार्ड 16 केशव प्रसाद चौबे कांग्रेस
वार्ड 17 भोजराम भोजू भाजपा
वार्ड 18 लालचंद वर्मा कांग्रेस
वार्ड 19 रामानंद मौर्या निर्दलीय
वार्ड 20 स्मिता दोडके भाजपा
वार्ड 21 नेहा साहू कांग्रेस
वार्ड 22 अनिता अजय साहू निर्दलीय
वार्ड 23 उषा शर्मा कांग्रेस
वार्ड 24 नीतेश यादव कांग्रेस
वार्ड 25 नोहर वर्मा भाजपा
वार्ड 26 रिकेस सेन भाजपा
वार्ड 27 लक्ष्मी बाई साहू भाजपा
वार्ड 28 शारदा रॉय कांग्रेस
वार्ड 29 संजय सिंह भाजपा
वार्ड 30 सत्या देवी जायसवाल भाजपा
वार्ड 31 प्रियंका साहू भाजपा
वार्ड 32 लक्ष्मी दिवाकर भाजपा
वार्ड 33 एन शैलजा भाजपा
वार्ड 34 संतोष नाथ सिंह निर्दलीय
वार्ड 35 इंजीनियर सलमान निर्दलीय
वार्ड 36 विनोद चेलक भाजपा
वार्ड 37 मन्नान गफ्फार खान कांग्रेस
वार्ड 38 पियुष मिश्रा भाजपा
वार्ड 39 रीता सिंह गेरा कांग्रेस
वार्ड 40 गिरजा बाई बंछोर भाजपा
वार्ड 41 वीणा चंद्राकर भाजपा
वार्ड 42 श्याम बहादुर सिंह भाजपा
वार्ड 43 सरीता देवी भाजपा
वार्ड 44 दया सिंह भाजपा
वार्ड 45 पी श्याम सुंदर राव भाजपा
वार्ड 46 के जगदीश कुमार कांग्रेस
वार्ड 47 भुपेन्द्र कुमार यादव कांग्रेस
वार्ड 48 शुभम कुमार झा कांग्रेस
वार्ड 49 एम लक्ष्मी गोपाल कांग्रेस
वार्ड 50 डी सुजाता कांग्रेस
वार्ड 51 मीरा बंजारे कांग्रेस
वार्ड 52 सुरेश कुमार वर्मा कांग्रेस
वार्ड 53 शकुंतला साहू भाजपा
वार्ड 54 वशीष्ठ नारायण मिश्रा निर्दलीय
वार्ड 55 नोमिन साहू कांग्रेस
वार्ड 56 साधना सिंह कांग्रेस
वार्ड 57 राजेश चौधरी कांग्रेस
वार्ड 58 ईश्वारी नेताम भाजपा
वार्ड 59 एकांश बंछोर कांग्रेस
वार्ड 60 नीरज पाल कांग्रेस
वार्ड 61 सेवन कुमार कांग्रेस
वार्ड 62 मालती ठाकुर कांग्रेस
वार्ड 63 साकेत चंद्राकर कांग्रेस
वार्ड 64 अभय कुमार सोनी कांग्रेस
वार्ड 65 सुभद्रा सिंह कांग्रेस
वार्ड 66 लक्ष्मी पति राजू कांग्रेस
वार्ड 67 उमेश कुमार साहू कांग्रेस
वार्ड 68 भगवती शर्मा कांग्रेस
वार्ड 69 कोमल दास टंडन कांग्रेस
वार्ड 70 सीजू एंथोनी कांग्रेस