तीरंदाज, रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 61 वर्ष के हो गए हैं। मंगलवार को वे अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। आज इस विशेष अवसर पर परिवार के साथ फोटा साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफर होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है। आज एक पड़ाव और पार हो रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सीएम हाउस म आगंतुको के लिए दो घंटे का ओपन हाउस रखा गया। इस दौरान सुबह से मंत्रियों-विधायकों के साथ ही पार्टी पदाधिकारियों का मजमा लगा रहा। प्रदेश के अलग अलग जिलों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बधाई देने पहुंचे। जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूजा-अर्चना से दिन की शुरुआत की।
जीवन की यात्रा चलती रहती है और परिवार स्थायी हमसफ़र होता है, जिसका संबल आजीवन मिलता है।
आज एक पड़ाव और पार हो रहा है.. pic.twitter.com/jK2cpNpRjg
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 23, 2022
इसके बाद उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने उनको तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। वहीं बेटियों ने उनकी आरती उतारी। परिवार के प्यार व स्नेह की तस्वीरे सीएम बघेल ने अपने ट्विटर पर शेयर की हैं। इनकी तस्वीरों को हजारों व्यूज भी मिल रहे हैं और लोग सोशल मीडिया के माध्यम से भी इन्हें बधाई दे रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव उनके निवास पर पहुंचे और उन्हें बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव सफेद फूलों का गुलदस्ता लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस दौरान सीएम बघेल ने उनसे फूलों का गुलदस्ता लिया और बड़ी ही आत्मियता के साथ उनसे मिले।
नेताओं से लेकर प्रशासनिक अफसरो ने दी बधाई
सीएम भूपेश बघेल के जन्मदिन पर नेताओं से लेकर प्रशासनिक अफसरों ने उन्हें बधाई दी है। इस दौरान मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और मुख्य प्रधान वन संरक्षक राकेश चतुर्वेदी ने पहुंचकर बधाई दी। सीएम के जन्मदिन पर संवाद की पत्रिका जनमन के विशेष अंक का विमोचन भी किया गया।
61 के हुए मुख्यमंत्री, 61st Chief Minister, Big news, CG News, Chhattisgarh, Chief Minister Bhupesh Baghel, Chief Minister Bhupesh Baghel's birthday, hindi news, local news, President-Prime Minister-Home Minister, Raipur, Raipur News, छत्तीसगढ़, तीरंदाज डॉट कॉम, बिग न्यूज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन, रायपुर, रायपुर न्यूज, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री-गृहमंत्री, लोकल न्यूज, सीजी न्यूज, हिन्दी न्यूज