तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा मकर राशि में गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 13:43 बजे से दोपहर 15:12 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 06 अक्टूबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को थोड़े अस्त व्यस्त दिनचर्या का सामना करना पड़ेगा, इसके कारण चलते हुए काम में बाधाएं उत्पन्न होंगी। अपने गुणों को प्रदर्शित करने का अवसर भी नहीं मिलेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रात्रि सफेद एवं शुभांक 7।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का मन बच्चों के प्रति आकर्षित हो सकता है तथा बच्चों पर अधिक धन खर्च भी हो सकता है। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होने के योग हैं। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 4।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को कोर्ट कचहरी के मामलों में फायदा होगा तथा चंद्रमा अनुकूल होने से पुराने विवाद शांत होकर पुनः सही स्थिति में आएंगे। ओम दुर्गाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभांक 2।
कर्क – कर्क राशि के जातकों का निजी काम में समय देना उचित रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा तथा बाहर घूमने जाने के योग बनेंगे। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 9।
सिंह – सिंह राशि के जातकों का मन का अपने कार्यभार को बढ़ाने में लगेगा तथा व्यापार की वृद्धि से मनप्रसन्न भी रहेगा। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर भी मिलेगा। ओम चामुंडाय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 6।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को आज पुराने प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा तथा बड़े अधिकारी तथा नेता से सही निर्णय मिलने के योग हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांग 3।
तुला – तुला राशि के जातकों को गले संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होंगे एवं व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 1।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का पेट संबंधित समस्याओं से निदान होगा। दुबले हो रहे लोगों को मोटापे के सही उपचार मिल सकते हैं। अपने व्यापार व्यवसाय को ज्यादा समय में उचित रहेगा। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभांक 4।
धनु – धनु राशि के जातकों को विदेश संबंधी योजनाओं का लाभ मिलेगा। शासकीय कार्य संपन्न होंगे। महिला साथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभ अंक 8।
मकर – मकर राशि के जातकों को विज्ञान संबंधित तथा सामाजिक गतिविधियों में लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा जहां आपकी मुलाकात सही से हो सकती है। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 9।
कुंभ – कुंभ राशि के जातक प्राकृतिक स्थल पर जाने से बचें। किसी भी लेनदेन से पूर्व विचार कर ले उचित रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में थोड़ा लाभ हो सकता है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 8।
मीन – मीन राशि के जातक राजनीतिक मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे। शासकीय कामकाज की वृद्धि होगी। पुराने विवाद शांत होने से मन प्रसन्न रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 7।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
6 October 2022 horoscope, 6 October ka rashifal, 6 अक्टूबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल