तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेगा। राहुकाल सुबह 7:45 बजे से 9:19 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 29 अगस्त का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि के जातक पुरानी समस्या के समाधान के लिए नए व्यक्ति का चयन करेंगे, जिसमें सफल होंगे। पति पत्नी के संबंध एवं तालमेल अच्छा रहेगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 7
वृषभ – वृषभ राशि के जातक दिए गए कर्ज से परेशान होंगे। कष्ट एवं बाधाएं व्यापार-व्यवसाय में आने से आर्थिक व्यवस्था बिगड़ेगी एवं किसी से विवाद हो सकता है सावधान रहें। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 1
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। सक्रिय रूप से व्यापार की वृद्धि के लिए आपका योगदान सराहनीय रहेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मिला ज्ञान लाभ पहुंचाएगा। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 3
कर्क – कर्क राशि के जातकों को परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में बैठक करने की आवश्यकता है। रुके हुए काम पुनः प्रारंभ होंगे तथा मन में चल रहे सवालों के उत्तर प्राप्त होंगे। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- काला एवं शुभ अंक- 6
सिंह – सिंह राशि के जातक बड़े बुजुर्गों से आर्थिक सहायता ले सकते हैं, जिससे आपको व्यापार-व्यवसाय में बल प्राप्त होगा। व्यापार की योजना बनाने में सहायता प्राप्त होगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- गेहूंआ एवं शुभ अंक- 9
कन्या – कन्या राशि के जातकों को विदेश संबंधी योजनाएं अकारण परेशान कर सकती हैं तथा विदेश से आए हुए मित्र की आवभगत में समय बीत सकता है। अपने निजी कार्यों को समय न देने की स्थिति में मानसिक टेंशन बढ़ेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला एवं शुभ अंक- 4
तुला – तुला राशि के जातकों का भाग्य प्रबल है, इसलिए शिक्षा संबंधित मामलों में लाभ प्राप्त होगा एवं माता-पिता की खुशी के लिए उनके मन अनुरूप कार्य संपन्न करेंगे, जिससे मन भी हर्षित रहेगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 8
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों से दूरी बनाए रखना चाहिए। राजनीतिक लंबी यात्राएं अधिक व्यय कराएगी। सामाजिक मामलों में नुकसान संभव है। ॐ चामुंडाये नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 1
धनु – धनु राशि के जातक धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। आज आप पुरानी समस्याओं को त्यागने का प्रयास करेंगे जिसमें सफल होंगे। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले अपने पक्ष में होने के योग हैं। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 3
मकर – मकर राशि के जातक अपने घर परिवार में अधिक समय व्यतीत करेंगे। किसी ग्रामीण क्षेत्र की यात्रा हो सकती हैं। किसी के झगड़े में न बोले ठीक होगा। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- सिलवार एवं शुभ अंक- 5
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को संतान संबंधी चिंताएं बढ़ेंगी। संतान को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। आर्थिक समस्याओं से ग्रसित हो सकते हैं। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- बैंगनी एवं शुभ अंक- 9
मीन – मीन राशि के जातक कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा पाएंगे। पति-पत्नी में चल रहे तलाक संबंधी मामले समाप्त होंगे। बच्चों को माता-पिता का प्यार प्राप्त होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 4
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
29 august 2022 horoscope, 29 august ka rashifal, 29 अगस्त का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल