तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा कर्क राशि में 26 बजकर 02 मिनिट तक गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 13:50 बजे से 15:21 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 22 सितंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को अपने करियर तथा आर्थिक संबंधी योजनाएं बनानी चाहिए समय श्रेष्ठ है। लंबे समय से ढूंढ रहे लोगों को प्रॉपर्टी के अच्छे ऑप्शन मिलेंगे तथा लेने का मन भी बनेगा। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 2।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को अपने कर्म तथा पुरुषार्थ पर विश्वास करना होगा तभी आप महत्वपूर्ण कार्यों को सही रूप देने में समर्थ होंगे। आपको विशिष्ट कार्यों में रुचि लेनी चाहिए, जिससे द्रव्य की प्राप्ति भी हो तथा मांगलिक कार्य आपके घर में संपन्न होते रहे। ओम ओम दुर्गायै नमः नमः का जप करें।
शुभ रंग सिंदूरी एवं शुभ अंक 8।
मिथुन – मिथुन राशि के जातक अपनी फाइनेंस संबंधी योजनाओं पर ध्यान देवें अन्यथा बड़े कर्ज में डूब सकते हैं। दैनिक जीवन की समस्याओं को लेकर ना बैठे, अपने आत्मविश्वास को बढ़ाएं तथा व्यापार में रुचि लेवे तो समस्याओं का निदान होगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 4।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को वाकपटुता से अच्छे कार्य बनेंगे तथा उच्च शिक्षा के लिए सही मार्ग प्राप्त होगा। संतान संबंधी योजनाओं में खासा लाभ होगा। ओम नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभ अंक 7।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को किसी प्रकार के विचार से अलग होकर काम नहीं करना चाहिए अन्यथा नुकसान होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह से खुशी भरा माहौल बनेगा। अपने निजी कार्यों को किसी से शेयर ना करें उचित रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग जामुनी एवं शुभ अंक 5।
कन्या – कन्या राशि के जातक अपनी दिनचर्या को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, परंतु पुराने मित्र से भेंट आपको तरोताजा कर देगी तथा आपके पराक्रम में वृद्धि करेगी। धन लाभ के योग बनाएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ओम कृष्णाय नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 3।
तुला – तुला राशि के जातकों को आज सामाजिक परिवेश में अपना समय व्यतीत करना चाहिए तथा परिवार में मांगलिक आयोजन में जाना लाभकारी सिद्ध होगा। शहर तथा अपने व्यापार में निवेश करना लाभकारी रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग केसरिया एवं शुभ अंक 1।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का मन भावुकता और व्याकुलता लेकर चलेगा, जिससे शिक्षा के लिए थोड़े चिंतित रह सकते है परंतु युवाओं को किसी इंटरव्यू में सफलता मिलने से घर का माहौल सुधरेगा। भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 9।
धनु – धनु राशि के जातकों का कोर्ट कचहरी के मामलों में अपने पक्ष में निर्णय होने से प्रोफेशनल कार्यभार बढ़ेंगे। योजनाबद्ध तरीके से किया गया कार्य काफी हद तक लाभ पहुंचाएगा तथा मन को सुकून प्रदान करेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 6।
मकर – मकर राशि के जातकों को यश कीर्ति बढ़ाने के लिए आज ज्यादा मेहनत करना पड़ेगी। थोड़ा चिड़चिड़ा स्वभाव आपका हो सकता है, जिससे आपके आसपास का वातावरण दूषित होगा परंतु सही मार्गदर्शन तथा सही निर्णय ही आपको नुकसान से बचाएगा। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें।
शुभ रंग क्रीम एवं शुभ अंक 3।
कुंभ – कुंभ राशि के जातक शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त करेंगे। अधिक दूरी की यात्रा हो सकती है जिससे आपको आर्थिक मदद मिलेगी। व्यापार व्यवसाय में थोड़ा फायदा हो सकता है इससे आर्थिक मजबूती आएगी। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 1।
मीन – मीन राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता है तथा कार्य की प्रगति के लिए पार्टनरशिप की जा सकती है, जिसमें आपको आर्थिक योगदान प्राप्त होगा तथा अपनी पहचान और मान-सम्मान की वृद्धि होगी। ओम हनुमते नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभ अंक 7।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
22 september 2022 horoscope, 22 september ka rashifal, 22 सितंबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल