तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा कर्क राशि में गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 12:26 बजे से 13:50 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 21 सितंबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को प्रापर्टी संबंधी प्रभावशाली और अनुभवी व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिलेगा तथा कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हासिल करेंगे जिससे मन में सुकून प्राप्त होगा तथा आर्थिक योजनाएं बढ़ाने के लिए सही मार्ग प्राप्त होगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 6।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को सगे संबंधी तथा पारिवारिक व्यक्ति से तालमेल बिठाने की आवश्यकता है। अपने परिजनों के साथ लंबी यात्राएं कर सकते हैं तथा आर्थिक योजनाएं बनाने में नई योजनाए बनाएंगे। शिव मानस पूजा करें। शुभ रंग बादामी एवं शुभ अंक 1।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों का दूरदराज से आपसी संपर्क हानिकारक सिद्ध हो सकते है तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आपका अधिक धन खर्च हो सकता है सावधान रहें तथा बाहर जाने से बचे दुर्घटना होगी। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभ अंक 4।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को मित्रों से सहायता प्राप्त होगी तथा अपने कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन भी मिलेगा। थोड़ा-थोड़ा खर्च करनाआपके आगे के नुकसान को बचाएगा। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभांक 2।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को किसी प्रिय व्यक्ति की चिंता नहीं करनी चाहिए क्योंकि उनसे दूरी बन सकती हैं। व्यर्थ की भागदौड़ ना करें शारीरिक नुकसान होगा। ओम गुरुवे नमः का जप करें।
शुभ रंग ब्राउन एवं शुभ अंक 8।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे तथा शांतिपूर्ण माहौल में समय व्यतीत होगा। स्त्री मित्र की सहायता से बड़ी योजनाओं तथा अपने उद्देश्यों की पूर्ति कर सकते हैं। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 9।
तुला – तुला राशि के जातक अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। कार्यभार बढ़ेगा तथा सकारात्मक सोच नकारात्मकता में बदल सकती है। अपने सहकर्मियों का सम्मान करें अन्यथा कोई आपके कार्य में बाधा उत्पन्न कर सकता है। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 3।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को शासकीय कार्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है परंतु अपने संबंधों तथा सकारात्मक सोच से सफलता प्राप्त होगी। अपनी विजय कामना के लिए किसी मंदिर में जा सकते हैं। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 7।
धनु – धनु राशि के जातकों का मन थोड़ा भावुक हो सकता है जिसके कारण पुरानी समस्या उभर सकती हैं परंतु अपने बुजुर्गों से ली गई सहायता तथा मार्गदर्शन से यह समस्या शांत होगी तथा व्यापार के अवसर प्राप्त कराएगी एवं प्रॉपर्टी के अच्छे ऑप्शन प्रदान करेगी। ओम भैरव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 4।
मकर – मकर राशि के जातक किसी बड़ी दुविधा में फंस सकते हैं इसलिए नए निवेश से बचें तथा पुरानी योजनाओं पर ही कार्य करें ठीक रहेगा, धन हानि की संभावनाएं ज्यादा है इसलिए धन संबंधी कार्य को रोकें तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 5।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को बाहर की यात्राओं से बचना चाहिए अन्यथा कार्य में बाधाएं एवं कष्ट आएंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न होंगी जिससे पेट में विकार होंगे। आज आपका मन किसी भी काम करने के लिए सक्रिय नहीं रहेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग ऑरेंज एवं शुभांक 2।
मीन – मीन राशि के जातकों का समय अनुकूल है इस समय आई हुई बड़ी से बड़ी समस्याओं को हल कर पाएंगे तथा राजनीतिक मामलों में पदोन्नति के योग हैं तथा विशिष्ट व्यक्तियों से मुलाकात आज आपको नई पहचान प्रदान कर सकती है। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभांक 2।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
21 september 2022 horoscope, 21 september ka rashifal, 21 सितंबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, pisces 21 september 2022 horoscope, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल