INDORE NEWS. आज दिनांक 9 नवंबर 2025 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 06:32 बजे और सूर्यास्त शाम 05:40 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कुछ योजनाओं में देरी संभव है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी से दूरी बढ़ सकती है। व्यापार में नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
वृषभ
आज सावधानी से कदम बढ़ाएं। किसी नए काम की शुरुआत सोच-समझकर करें। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। परिवार में मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। बच्चों के लिए आज कोई नया निर्णय ले सकते हैं।
मिथुन
आज का दिन शुभ रहेगा। नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे। बाहर की यात्रा संभव है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जीवनसाथी व बच्चों के साथ समय अच्छा बीतेगा।

कर्क
नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में नए साझेदारों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मतभेद दूर होंगे। किसी धार्मिक आयोजन की संभावना है।
सिंह
आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पुराना विवाद दोबारा उभर सकता है। आर्थिक नुकसान की संभावना है। व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए संयम रखें।
कन्या
परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। नया कार्य शुरू करने से पहले पूरी तरह सोच लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है।

तुला
भाग्य आपका साथ देगा। बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ और सम्मान दोनों प्राप्त होंगे। यात्रा के योग हैं। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
वृश्चिक
पुराने मित्र से मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। शेयर मार्केट या निवेश में लाभ संभव है। व्यापार में परिवर्तन के संकेत हैं, जो आगे चलकर फायदे का कारण बनेंगे। परिवार में सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा।
धनु
नई साझेदारी में सोच-समझकर निर्णय लें। किसी को उधार देना नुकसानदायक हो सकता है। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ सकता है।

मकर
आज स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर बदलाव संभव है। समाज या राजनीति में सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। छोटी यात्रा के योग हैं।
कुंभ
आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा। नया कार्य या डील लाभदायक होगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ घूमने का प्लान बन सकता है।
मीन
आज भाग्य आपका साथ देगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक मनमुटाव खत्म होंगे। न्यायालय पक्ष में सफलता संभव है।

आज का पंचांग
सूर्योदय- सुबह 06:32 बजे
सूर्यास्त- शाम 05:40 बजे
मास अमांत- कार्तिक
मास पूर्णिमांत- मार्गशीर्ष
तिथि- पंचमी
नक्षत्र- आर्द्रा
करण- कौलव और तैतिल
पक्ष- कृष्ण
योग- सिद्ध
वार- रविवार
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 11:52 बजे से 12:35 बजे तक
अशुभ समय
राहु काल- शाम 04:23 बजे से 05:40 बजे तक
दुष्टमुहूर्त- शाम 04:17 बजे से 05:01 बजे तक

































