BHOPAL NEWS. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी 30 नवंबर को उज्जैन में होने जा रही है। इस बार भी सीएम ने सादगी और कम खर्च का संदेश देते हुए बेटे की शादी बड़े भव्य समारोह के बजाय सामूहिक सम्मेलन में करने का फैसला लिया है।

सादगी का देंगे संदेश
इससे वे सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश देना चाहते हैं।डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी खरगोन निवासी किसान दिनेश यादव की बेटी डॉ. इशिता यादव के साथ होगी।

MBBS कर चुकी हैं इशिता
इशिता एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर पीजी कर रही हैं। खास बात यह है कि इशिता, सीएम की बड़ी बेटी डॉ. आकांक्षा की ननद भी हैं। सीएम मोहन यादव ने इस बार की शादी का आयोजन मुख्यमंत्री आवास की जगह होटल अथर्व में किया है, जहां सीमित अतिथियों की उपस्थिति रहेगी।

ये लोग होंगे शादी में शामिल
सीएम के परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों के अलावा राज्य के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। विवाह समारोह में पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों की पहल भी शामिल है, जिससे यह शादी सिर्फ एक पारंपरिक आयोजन नहीं बल्कि एक सामुदायिक समारोह भी बनेगा।

बड़े बेटे की शादी भी सादगी से हुई
यह पहली बार नहीं है जब सीएम मोहन यादव ने बेटे की शादी सादगी से की हो। उन्होंने अपने बड़े पुत्र की शादी भी राजस्थान में सादगी के साथ आयोजित की थी।
डॉ. अभिमन्यु वर्तमान में सर्जरी में मास्टर्स कर रहे हैं और सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। सीएम मोहन यादव की यह पहल समाज में सरलता और समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देखी जा रही है।




































