तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा वृष राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 9:19 बजे से 10:54 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 20 अगस्त का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि के जातकों की परिवार के साथ मंगलमय यात्रा सुखद रहेगी। धार्मिक स्थलों में जाने का अवसर मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में शुभ संकेत प्राप्त होंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जाप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 9
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। दूसरों से विवाद संभव है। अपने निजी कार्य में समय न देने की स्थिति में नए कामों की योजनाएं असफल होंगी। आर्थिक हानि के योग हैं।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 7
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को अत्यंत ही शुभ संकेत प्राप्त होंगे एवं मंगल कार्यों में जाने का अवसर मिलेगा। आज संतान द्वारा आपको सरप्राइज प्राप्त हो सकता है। शैक्षिक मामलों में उपलब्धि मिलने से मन भी प्रसन्न रहेगा। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 4
कर्क – कर्क राशि के जातक साहित्य एवं कला संबंधी कार्यों में रुचि लेंगे। विद्यार्थियों को विशेष उपाधि और सम्मान मिल सकता है। उम्दा रूप से प्रारंभ हुए प्रोजेक्ट में आ रही बाधाएं हटेगी। अपने निजी कार्यों में सुचारू रूप से कार्य संपन्न होंगे। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 1
सिंह – सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सरप्राइस भरा हो सकता है। दाम्पत्य जीवन के खुशनुमा पल याद कर जीवन में माधुर्य और प्रेम भर जाएगा। पुरानी चिंताएं हटेंगी और घर में नवीन वस्तु आ सकती है। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- गुलाबी एवं शुभ अंक- 8
कन्या – कन्या राशि के जातक अपने जीवन के बहुमूल्य पलों को याद कर वर्तमान सुधारने का प्रयास करेंगे और उस पर चिंतन करेंगे। व्यापार में हुए नुकसान की भरपाई के लिए नए आयाम एवं नए विचारों का समावेश होगा। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग- गेहुआ एवं शुभ अंक- 4
तुला – तुला राशि के जातक सामाजिक गतिविधियों में संलग्न होंगे, जिसमें उन्हें सही मार्गदर्शन के साथ-साथ उचित पदवी प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय के क्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ होगा। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- सिंदूरी एवं शुभ अंक- 8
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों का राजनीतिक मामलों में पदोन्नति के योग हैं, जिसमें लंबी यात्राएं भी हो सकती हैं। अपने कार्य क्षेत्र की वृद्धि के लिए अकस्मात परिवर्तन लाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग- आसमानी एवं शुभ अंक- 9
धनु – धनु राशि के जातक अपने स्वभाव के कारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में थोड़ा नुकसान संभव है सावधानी बरतें उचित रहेगा। ॐ कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नीला एवं शुभ अंक- 6
मकर – मकर राशि के जातक राजनीतिक मामलों में उपलब्धि के अवसर खोजेंगे, जिसमें असफलता हाथ लगेगी। अपने द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी ना होने से मन व्याकुल रहेगा। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- लाल एवं शुभ अंक- 7
कुंभ – कुंभ राशि के जातक अपने कार्य क्षेत्र की प्रगति के लिए किसी नए व्यक्ति से साझेदारी कर सकते हैं। पुराने कर्ज की वापसी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी एवं नए मार्ग प्रशस्त करेगी। ॐ भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- हरा एवं शुभ अंक- 4
मीन – मीन राशि के जातकों का थोड़ा चिड़चिड़ा स्वभाव हो सकता है। अपने बड़े अधिकारी एवं बॉस से झगड़ा हो सकता है। परिजनों के साथ निजी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा हो सकती है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग- नारंगी एवं शुभ अंक- 4
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
20 august 2022 horoscope, 20 august ka rashifal, 20 अगस्त का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, tirandaj.com, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल