तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 16:33 बजे से 17:59 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 16 अक्टूबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक बच्चों के साथ अधिक समय बीता सकते है। परिवार के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। आत्मकेंद्र तथा स्वमुल्यांकन के लिए उचित समय प्राप्त होगा। ॐ चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 4।
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को अपने जीवन में नए परिवर्तन लाने तथा उस पर अमल करने के लिए समय ठीक रहेगा। व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए कार्यभार बनाएं तथा निवेश करने का विचार ठीक रहेगा। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 5।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को कला संबंधी कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा कला क्षेत्र में लाभ भी प्राप्त करेंगे। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ मिलेंगे तथा उच्च पद पर आसीन हो सकते हैं। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जाप करे।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 8।
कर्क – कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शारीरिक व्याधि बढ़ने से जरूरी काम रुकेंगे। व्यापार व्यवसाय की वृद्धि के लिए नए निवेश कर सकते हैं। ॐ भैरवाय नमः का जप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 2।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को सोच समझकर व्यापार व्यवसाय करने की आवश्यकता है। बड़ों की राय लेकर ही कार्य करे उचित रहेगा। ओम् नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 2।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को राजनीतिक मामलों में लाभ प्राप्त होंगे। इलेक्ट्रॉनिक तथा विज्ञान संबंधी मामलों में उपलब्धि के अवसर मिलेंगे। मीडिया से दो टूक चर्चा आपको फायदा पहुंचाएगी। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 7।
तुला – तुला राशि के जातकों का तलाक संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में बढ़ोतरी होगी। पार्टनरशिप संबंधी व्यापार सफल रहेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग बैगनी एवं शुभ अंक 1।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को नेत्र संबंधी परेशानी हो सकती है। चिकित्सा से जुड़े लोगों को किसी भी मरीज का ध्यान से इलाज करने की आवश्यकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 9।
धनु – धनु राशि के जातकों को प्राकृतिक स्थल पर जाने के लिए विशेष परमिशन लेने की आवश्यकता है। घर परिवार में वाहन के आगमन से खुशियां बढ़ेगी। पुराने मित्रों से भेंट ठीक होगी। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 4।
मकर – मकर राशि के जातकों को अब बड़े इन्वेस्टमेंट में रुकने की आवश्यकता है। बड़े कर्ज से बचें अन्यथा समस्या उत्पन्न हो सकती है। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 2।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को सही समय पर सही निर्णय लेने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी संबंधी चल रहे निर्णय को लेकर घर में विचार करें क्योंकि समय अनुकूल है, प्रॉपर्टी लेना फायदेमंद रहेगा। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभ अंक 7।
मीन – मीन राशि के जातकों को अपने शिक्षा क्षेत्र में खासा मेहनत करने की आवश्यकता है। राजनीति तथा व्यापारिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त हो सकते हैं तथा किसी बड़े अधिकारी द्वारा आर्थिक सहायता भी मिल सकती है। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 3।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
16 October 2022 horoscope, 16 October ka rashifal, 16 अक्टूबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल