तीरंदाज, इंदौर। चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेगा। राहुकाल दोपहर 13:40 बजे से दोपहर 15:07बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 13 अक्टूबर का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातक अधिक खर्चों से थोड़े परेशान हो सकते हैं तथा बाहर की यात्राएं कर सकते हैं। शारीरिक कष्ट होने के योग हैं, सावधान रहें। ओम नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 4।
वृषभ – वृषभ राशि के जातक अपने जीवन में मैं अनुभव तथा नए आयाम के दर्शन कर सकेंगे। पार्टनरशिप संबंधी समस्याएं समाप्त होंगी तथा वैवाहिक पक्ष में लाभ प्राप्त होंगे। ओम भैरवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 1।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को वाहन का उचित प्रयोग करना चाहिए अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं। बड़े इन्वेस्टमेंट से बचें तथा बड़ों की सलाह लेना ही लाभकारी रहेगा। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 9।
कर्क – कर्क राशि के जातकों को परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने को मिलेगा। किसी बाहरी व्यक्ति से साझेदारी कर सकते हैं। बड़े मुनाफे के लिए स्वयं को सामने आना पड़ेगा तभी उचित रहेगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग चॉकलेटी एवं शुभ अंक 8।
सिंह – सिंह राशि के जातकों को बाहरी व्यक्ति से संबंध रखना उचित नहीं रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ी समस्याएं बनी रहेंगी। शिक्षा संबंधी मामलों में कुछ लाभ हो सकते हैं। भैरव चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 3।
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपने द्वारा किए हुए कामों की सराहना मिलेगी। सगे संबंधियों का साथ तथा मित्र का अटूट विश्वास काम आएगा जिससे आप बड़े पायदान तथा बड़े प्रोजेक्ट को हल करने में सफल रहेंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग मेहरून एवं शुभ अंक 1।
तुला – तुला राशि के जातक अपने जीवन में राजनीतिक मामलों को लेकर थोड़ा चिंतित होंगे। दूसरों की पद वृद्धि को देखकर भी चिंता में पड़ सकते हैं तथा आपसी मतभेद बढ़ने से विवाद भी हो सकते हैं सावधान रहें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 7।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को अपने परिवार के मुख्य काम को समय देना पड़ेगा। घर में मांगलिक कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा तथा आर्थिक मामलों में गति आएगी। ओम माधवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग नारंगी एवं शुभ अंक 5।
धनु – धनु राशि के जातकों को शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त होगा तथा व्यापार व्यवसाय में वृद्धि होगी। खेल व्यवस्थाओं से जुड़े हुए लोगों को लाभ हो सकता है। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग हरा एवं शुभ अंक 4।
मकर – मकर राशि के जातक प्रेम संबंधों में सफल रहेंगे। पति पत्नी में चल रहे विवाद शांत होंगे। आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा कर सकते हैं। ॐ नारायणाय नमः का जप करें।
शुभ रंग आसमानी एवं शुभ अंक 2।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों का जल तथा वायु से खतरा हो सकता है। वाहन का उचित प्रयोग करें ठीक रहेगा। किसी सामाजिक गतिविधि में सम्मिलित होना लाभकारी हो सकता है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें।
शुभ रंग गोल्डन एवं शुभ अंक 5।
मीन – मीन राशि के जातकों को परिवार में अधिक समय देना होगा जिससे आपके विवाह संबंधी रुके हुए काम होंगे। सही व्यक्ति का चयन करने में आपको आसानी रहेगी तथा व्यापार व्यवसाय की बढ़ोतरी होगी। ओम चामुंडाय नमः का जप करें।
शुभ रंग सिल्वर एवं शुभ अंक 7।
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।
13 October 2022 horoscope, 13 October ka rashifal, 13 अक्टूबर का राशिफल, aaj ka rashifal, Acharya girish vyas, Aquarius, Aries, Cancer, Capricorn, chhattisgarh latest news, Chhattisgarh News, Daily horoscope, dainik rashifal, Gemini, indore astrologer pandit girish vyas, latest news, Leo, Libra, Pisces, sagittarius, Scorpio, Taurus, tirandaj.com, Virgo, zodiac signs, इंदौर के ज्योतिषाचार्य आचार्य पंडित गिरीश व्यास, छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, छत्तीसगढ़ न्यूज, ताजा खबर, तीरंदाज डॉट कॉम, दैनिक राशिफल