भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में सोमवार को नामवापसी प्रकिया पूरी कर ली गई। भारी गहमा गहमी के बीच भिलाई निगम में निर्दिलयों व कुछ पार्टी के बागी प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। आज कुल 119 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके साथ ही अब भिलाई निगम चुनाव में अब कुल 318 प्रत्याशी मैदान में हैं।
सोमवार को नामवापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। भिलाई निगम के 70 वार्डों से कुल 437 प्रत्याशी मैदान में थे। आज 119 लोगों ने नाम वापस लिया इसके साथ ही अब मुकाबला 318 प्रत्याशियों के बीच रहेगा। नामवापसी के दौरान निगम कार्यालय में दिग्गज नेताओं की भीड़ रही। इस दौरान बागी प्रत्याशियों को मनाने का दौर भी चलता रहा। पार्टी से बगावत करने वाले कई प्रत्याशी मान गए तो कुछ प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।
वार्ड 19 के भाजपा प्रत्याशी ने दिया बड़ा झटका
नामवापसी के दौरान जो सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा वो है वार्ड 19 राजीव नगर से भाजपा प्रत्याशी अजितेश सिंह के नाम वापसी का। अजितेश सिंह से आज निगम पहुंच कर भाजपा से बी फॉर्म मिलने के बाद अपना नाम वापस ले लिया। अजितेश ने अपना नाम केवल इसिलए वापस लिया क्योंकि भाजपा ने उनके राजनीतक गुरु रामानंद मौर्या को टिकट नहीं दिया।