MUMBAI. एक बार फिर देश में श्रद्धा हत्याकांड, को दोहराया गया है। मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का है। यहां 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य की हत्या कर शव के 100 टुकड़े कर दिए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। मामला मुंबई के नया नगर पुलिस थाना का है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला मुंबई में मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। यहां सोसायटी की 7वीं मंजिल पर मनोज साहनी(56)अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य(36) के साथ बीते कुछ समय से रह रहा था। सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बताया कि मनोज साहनी के अपार्टमेंट से कुछ दिनों से काफी बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने बदबू से परेशान होकर पुलिस को इसकी सूचना दी थी।
VIDEO | The body of a 36-year-old woman, chopped into several pieces, was found in a flat on the seventh floor of a building in the Mira-Bhayandar area of Thane district on Wednesday night. The woman's live-in partner is the prime suspect in the case, who is yet to be arrested. pic.twitter.com/0vH4CBWjT3
— Press Trust of India (@PTI_News) June 8, 2023
पुलिस जब मनोज के फ्लैट में पहुंची तो गेट खुलते ही तेज बदबू आने लगा जांच करने पर घर में सरस्वती का शव 100 टुकड़ों में मिला। पुलिस ने तत्काल मनोज साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस पूछताछ पर उसने सरस्वती की हत्या का गुनाह भी कबूल कर लिया।
पेड़ काटने वाली मशीन से किए शव के टुकड़े
मनोज ने पुलिस को बताया कि सरस्वती के साथ झगड़ा होने के बाद उसने हत्या कर दी थी और बाजार से पेड़ काटने वाली मशीन लाकर शव को कई टुकड़ों में काटा दिया। जिसके बाद शव से बदबू न आए इसलिए मिक्सर में पीसकर कुकर में उसे उबाल दिया था। आरोपी ने बताया की उसने शव के टुकड़े को कुत्तों को भी खिलाए हैं और ऐसा पिछले दो तीन दिन से कर रहा था। पुलिस के मुताबिक महिला के सिर्फ पैर का हिस्सा बरामद हुआ था। बाकी हिस्सा टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया था।
पुलिस के मुताबिक मनोज ने सरस्वती की हत्या 3-4 दिन पहले की है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। फ्लैट को सील कर दिया गया है। वहीं मुंबई पुलिस के मुताबिक मनोज साहनी मुंबई के बोरीवली इलाके में दुकान चलाता है और मृतिका सरस्वती वैद्य के परिवार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।